लाइफस्टाइल

Sindoor Khela के बाद स्किन और बालों का कैसे रखें ख्याल? जानें आसान टिप्स

Sindoor Khela Skin and Hair Care Tips: सिंदूर खेला के बाद चेहरे और बालों से सिंदूर हटाने के लिए यहां दिए गए आसान टिप्स अपना सकती हैं। आइए जानते हैं, सिंदूर लगाने से पहले और बाद में स्किन व बालों की देखभाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
Sindoor Khela Skin and Hair Care
सिंदूर खेला के लिए Skin and Hair Care (screenshot) image credit instagram/sunsettravelvlogs

Sindoor Khela Skin and Hair Care: नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या पूजन के बाद दुर्गा पूजा के समापन पर सिंदूर खेला की रस्म निभाई जाती है। इस दौरान महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाने के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। ऐसे में सिंदूर खेला के बाद सिंदूर को सही तरीके से हटाना भी जरूरी है, वरना स्किन और बालों से जुड़ी कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप सिंदूर साफ करने के साथ अपनी स्किन और बालों का ध्यान भी रख सकती हैं।

सिंदूर खेला से पहले करें स्किन प्रेप

सिंदूर खेला में शामिल होने से पहले चेहरे और गर्दन पर अपनी स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आप लंबे समय तक बाहर रहने वाली हैं, तो सनस्क्रीन भी लगाएं। बालों की मांग और हेयरलाइन पर बहुत कम मात्रा में तेल लगाया जा सकता। इसके अलावा आंखों के आसपास सिंदूर लगाने से बचें। अगर सिंदूर आंखों में चला जाए, तो उन्हें रगड़ने के बजाय साफ पानी से धोएं।

सिंदूर हटाने के लिए न करें रगड़ने की गलती

सिंदूर खेला के बाद चेहरे पर लगा सिंदूर हटाने के लिए स्किन को जोर से रगड़ने या बार-बार साबुन लगाने से बचें। इससे स्किन में जलन और रूखापन बढ़ सकता है। इसके बजाय मेकअप रिमूवर या क्लेंजिंग ऑयल की मदद से सिंदूर को धीरे-धीरे साफ करें। इसके बाद हल्के फेस वॉश और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अगर सिंदूर का थोड़ा रंग रह जाता है, तो उसे जबरदस्ती हटाने की कोशिश न करें।

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

सिंदूर हटाने के बाद स्किन रूखी या खिंची हुई महसूस हो सकती है। ऐसे में चेहरा साफ करने के बाद अपनी स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो बिना खुशबू वाला हल्का मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं। इस समय नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स या तेज असर वाले एक्टिव इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचें, खासकर अगर चेहरे पर जलन या लालिमा हो रही है।

सिंदूर खेला के बाद स्किन को दें आराम

सिंदूर खेला के बाद स्किन पर बार-बार फेस पैक, स्क्रब या नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। चेहरा साफ करें, मॉइस्चराइजर लगाएं और स्किन को आराम दें। अगर स्किन में जलन हो रही है, तो कुछ दिनों तक रेटिनॉल, एक्सफोलिएटिंग एसिड और तेज असर वाले ब्राइटनिंग प्रोडक्ट्स से दूरी रखें। पर्याप्त पानी पिएं और अच्छी नींद लें, ताकि स्किन को सामान्य होने का समय मिल सके।

बालों से सिंदूर हटाते समय न करें ये गलती

सिंदूर खेला के दौरान बालों की मांग और हेयरलाइन पर भी काफी सिंदूर लग जाता है। इसे हटाते समय बालों और स्कैल्प को जोर से रगड़ने या नाखूनों से खुरचने से बचें, क्योंकि इससे स्कैल्प में जलन हो सकती है।

जलन या खुजली होने पर न करें ये गलतियां

अगर सिंदूर हटाने के बाद चेहरे पर जलन, खुजली या लालिमा दिख रही है, तो उस जगह पर अपनी मर्जी से कोई भी घरेलू नुस्खा न आजमाएं। नींबू, बेकिंग सोडा, ब्लीच या स्क्रब जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये स्किन की परेशानी बढ़ा सकती हैं। अगर परेशानी बढ़ती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Updated on:
19 Oct 2026 01:14 pm
Published on:
19 Oct 2026 01:14 pm