
Sindoor Khela Makeup Look(file photo) image credit instagram/harshalsurve_
Sindoor Khela Makeup: दुर्गा पूजा के आखिरी दिन सिंदूर खेला (Sindoor Khela) की रस्म मनाई जाती है। इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक बंगाली लुक में तैयार होना पसंद करती हैं। लाल-सफेद साड़ी, माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ परफेक्ट मेकअप पूरे लुक में चार चांद लगा देता है। लेकिन गर्मी, पसीने और भीड़ के बीच मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी बंगाली लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो यहां बताए गए आसान मेकअप टिप्स की मदद से घर पर ही सिंपल और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
अच्छा मेकअप करने के लिए स्किन को सही तरीके से तैयार करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले फेस वॉश से चेहरा साफ करें और अपनी स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्राइमर लगाएं। इससे मेकअप को एक अच्छा बेस मिलेगा और वह चेहरे पर ज्यादा स्मूद नजर आएगा।
सिंदूर खेला के लिए मेकअप करते समय चेहरे पर फाउंडेशन की मोटी परत लगाने से बचें। इसके बजाय बीबी क्रीम या हल्का फाउंडेशन लगाएं, जिससे स्किन नेचुरल दिखे। अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल या चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो वहां थोड़ा कंसीलर लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आखिर में हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। इससे चेहरे की अतिरिक्त ऑयलनेस कम करने में मदद मिलेगी और मेकअप ज्यादा साफ-सुथरा दिखेगा।
बंगाली मेकअप में आंखों का मेकअप खास होता है। इस लुक के लिए ब्लैक काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले आंखों की वॉटरलाइन पर काजल लगाएं। इसके बाद ऊपरी पलकों पर पतला विंग्ड आईलाइनर बनाएं। चाहें तो पलकों पर हल्का ब्राउन आईशैडो भी लगा सकती हैं। आखिर में वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाकर आंखों को और खूबसूरत बनाएं।
अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा फ्रेश और खिला हुआ नजर आए, तो गालों पर हल्का पिंक या पीच ब्लश लगाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि गालों पर रंग ज्यादा गहरा न दिखे। चेहरे पर हल्का ग्लो लाने के लिए गालों की हड्डियों पर थोड़ा हाइलाइटर भी लगा सकती हैं।
सिंदूर खेला के लिए लिपस्टिक का रंग आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। अगर आप पारंपरिक बंगाली लुक चाहती हैं, तो रेड या मैरून लिपस्टिक चुन सकती हैं। लाल-सफेद साड़ी के साथ ये रंग काफी अच्छे लगते हैं। वहीं, अगर आप आंखों के मेकअप को ज्यादा उभारना चाहती हैं, तो न्यूड, पीच या सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक लगा सकती हैं।
बंगाली लुक को पूरा करने के लिए माथे पर लाल बिंदी लगाएं। आप अपनी पसंद के हिसाब से छोटी गोल बिंदी या बड़ी लाल बिंदी चुन सकती हैं। इसके साथ मांग में सिंदूर लगाएं और गोल्डन झुमके, चूड़ियां या ट्रेडिशनल नेकलेस पहनें। लाल-सफेद साड़ी के साथ ये एक्सेसरीज आपके लुक को और खूबसूरत बना देंगी। बालों में जूड़ा बनाकर उसमें फूल लगा सकती हैं या फिर बालों को खुला रखकर भी अपना लुक पूरा कर सकती हैं।
Updated on:
19 Oct 2026 10:07 am
Published on:
19 Oct 2026 10:07 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
