Skin Care Mistakes Making You Look Older: आज की स्टोरी में हम ऐसी ही 5 छोटी लेकिन जरूरी बातों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी उम्र से कम की दिख सकती हैं।
5 Skin Care Mistakes for Premature Aging: आज की भागदौड़ भरी लाइफ और प्रदूषण के चलते हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के साथ ही लंबे समय तक यंग दिखने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली कई तरह की क्रीम और लोशन लगाते हैं। इनका स्किन पर असर तो दिखता है, लेकिन जाने-अनजाने में की जाने वाली हमारी कुछ छोटी-छोटी आदतें ही स्किन को खराब करने लगती हैं। इनके बारे में ज्यादातर लोगों को या तो पता ही नहीं चलता या वे जानकर भी इन्हें इग्नोर करते रहते हैं। इससे चेहरा अपनी उम्र से पहले ही बूढ़ा और थका हुआ दिखने लगता है। ऐसे में, अगर आप भी झुर्रियों से बचना चाहते हैं और लंबे समय तक जवान दिखने के साथ ही हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की स्टोरी में हम ऐसी ही 5 छोटी लेकिन जरूरी बातों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी उम्र से कम की दिख सकते हैं।
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ तभी लगानी चाहिए जब वे तेज धूप में बाहर जा रहे हों। लेकिन सच तो यह है कि सूरज की किरणें घर के अंदर या बादलों वाले मौसम में भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। ये किरणें स्किन के अंदरूनी हिस्से को ढीला कर देती हैं, जिससे चेहरे पर बारीक रेखाएं और काले धब्बे जल्दी आने लगते हैं। इसलिए चाहे आप घर में हों या बाहर, सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें।
हेल्दी रहने के लिए 7-8 घंटे की नींद कितनी जरूरी होती है, यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन काम या देर रात तक मोबाइल चलाने की वजह से इसे इग्नोर करते हैं। दरअसल, जब हम सोते हैं, तो हमारी स्किन खुद की मरम्मत (Repair) करती है और नए सेल्स बनाती है। अगर आप रात को देर तक जागते हैं और पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो चेहरा थका हुआ और डल दिखने लगता है। नींद पूरी न होने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं और स्किन की चमक धीरे-धीरे गायब होने लगती है। अच्छी नींद एक तरह का नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
बाहर से घर आने के बाद या अगर आप रात को बिना चेहरा साफ किए सो जाते हैं, तो आपकी स्किन खुलकर सांस नहीं ले पाती। दिन भर की धूल, मिट्टी और चेहरे पर लगा मेकअप स्किन के रोमछिद्रों (Pores) को बंद कर देते हैं। इससे न सिर्फ कील-मुहांसे होने का डर रहता है, बल्कि स्किन समय से पहले ही बेजान और लटकी हुई दिखने लगती है। इसलिए रात को सोने से पहले एक अच्छे फेस वॉश से चेहरा धोना जरूरी होता है।
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए कई लोगों को लगता है कि वे चेहरा जितना ज्यादा साफ रखेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। इसके लिए वे चेहरे को बार-बार स्क्रब करते हैं या जोर से रगड़ते हैं ताकि वह ज्यादा साफ हो जाए। लेकिन हकीकत में ऐसा करने से स्किन की ऊपरी सुरक्षा परत छिल जाती है और नमी खत्म हो जाती है। जब स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो उस पर झुर्रियां बहुत जल्दी पड़ती हैं। इसलिए फेस को साफ करते समय हमेशा नरमी बरतें और बहुत ज्यादा कठोर केमिकल्स वाले स्क्रब या फेस वॉश का इस्तेमाल न करें।
ज्यादातर लोग यह बात जानते हैं कि स्किन बाहर से कैसी दिखती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खा-पी रहे हैं। लेकिन फिर भी लोग इसे फॉलो नहीं करते। अगर आप अच्छी स्किन चाहते हैं, तो सबसे पहले शरीर की जरूरत के अनुसार पानी पीने के साथ ही अपनी डाइट सही करें। अगर आप दिन भर में पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो स्किन रूखी और बेजान हो जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य है और उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है। यह किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या का चिकित्सकीय विकल्प नहीं है। यदि आप त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कृपया किसी विशेषज्ञ त्वचा रोग चिकित्सक (Dermatologist) से संपर्क करें और उनकी सलाह लें।