3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्किन पर करें सीमित उत्पादों का इस्तेमाल

त्वचा शरीर का कोमल अंग है जिसे देखभाल की जरूरत होती है। यदि त्वचा रूखी और बेजान नजर आए तो डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फलों व सब्जियों को शामिल करें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं।

less than 1 minute read
Google source verification
स्किन पर करें सीमित उत्पादों का इस्तेमाल

स्किन पर करें सीमित उत्पादों का इस्तेमाल

चार से पांच दिन के बाद पिलो के कवर को बदल दें। यह स्किन केयर के लिए जरूरी है। गंदा तकिया, मुंहासों या अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है इसलिए कवर को साफ रखें। महीने में एक से दो बार तकिए को भी धूप लगाएं। जब स्किन केयर की बात हो तो जितने कम प्रोडक्ट हों उतना ही अच्छा क्योंकि इससे एलर्जी होने की आशंका बढ़ जाती है। कुछ अवयव एक दूसरे के प्रभाव को भी कम करते हैं। स्किन केयर के लिए केवल एक या दो उत्पादों का ही प्रयोग करें।
फलों की डोज
विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने और अनहेल्दी फैट व कार्बोहाइड्रेट को सीमित करने से त्वचा हेल्दी रहती है। स्ट्रॉबेरी, केला व अन्य फल विटामिन-सी के साथ अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।