लाइफस्टाइल

Soaked Chana Benefits: सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाने से मिलते हैं ये 6 गजब के फायदे

Soaked Chana Benefits: हर दिन सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई रोगों से सुरक्षा भी करता हैं।

2 min read
May 10, 2025
Soaked Chickpeas Benefits

Soaked Chana Benefits: सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कि नियमित रूप से भीगे हुए चने खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

भीगे हुए चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है और पाचन को दुरुस्त रखता है।

शुगर कंट्रोल में मददगार

चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक होता है। यह डायबिटिक मरीजों के लिए लाभकारी है।

वजन घटाने में सहायक

चने में प्रोटीन और फाइबर दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं और बार-बार भूख लगने से बचाते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

भीगे चने में आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

चना कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और हृदय स्वस्थ बना रहता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

चने में मौजूद प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं।

भीगे हुए चने खाने का सही तरीका

रात में चनों को भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।
चनों को अच्छी तरह से धो लें और साफ पानी में भिगो दें।
भीगे हुए चनों को नमक, अदरक, या शहद के साथ खा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Figs Vs Raisins: अंजीर और किशमिश लिवर के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है?

Also Read
View All

अगली खबर