
Gaur Gopal Das Quotes: जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए अपनाएं ये 3 प्रेरणादायक बातें (फोटो सोर्स: @gaurgopaldas.in)
Gaur Gopal Das Motivational Quotes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग रिश्तों, करियर और मानसिक दबाव के कारण खुद को ठहरा हुआ महसूस करते हैं। लोगों की बातें, किस्मत का डर और परफेक्ट लाइफ की चाह अक्सर सफलता की राह में सबसे बड़े अवरोध बन जाते हैं। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास (Gaur Gopal Das) ने अपने प्रेरणादायक विचारों (Motivational Quotes in Hindi) में जिंदगी के ऐसे ही 3 बड़े स्पीड ब्रेकर्स बताए हैं, जिन्हें हटाकर व्यक्ति सफलता, आत्मविश्वास और खुशी की ओर आगे बढ़ सकता है।
सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग। दुनिया की हर जुबान की अपनी एक राय होगी, लेकिन दूसरों की सलाह के शोर में अपने भीतर की आवाज को मत खोने दीजिए। लोगों की सुनिए, तजुर्बा लीजिए, पर रास्ता अपने विवेक से चुनिए।
अगर हम हर किसी की राय के हिसाब से अपनी जिंदगी को बदलने की कोशिश करेंगे, तो अंत में हमारा खुद का अस्तित्व ही कोरा (खाली) रह जाएगा। दुनिया का काम सिर्फ कहना है, इसलिए लोगों के जजमेंट के डर से अपने कदमों को आगे बढ़ने से मत रोकिए।
"हाथों की लकीरों पर मत जाइए, क्योंकि नसीब तो उनका भी होता है जिनके हाथ नहीं होते। बुरा वक्त कितना भी लंबा क्यों न हो, एक दिन बुरे वक्त का भी बुरा वक्त आता है।"
अपनी असफलताओं के लिए किस्मत को दोष देना बंद कीजिए। खराब वक्त में की गई मेहनत एक 'इन्वेस्टमेंट' की तरह होती है। जब समय का पहिया घूमेगा, तब यही तैयारी आपको सफलता की फसल काटने के काबिल बनाएगी। बैठकर इंतजार मत कीजिए, कर्म करते रहिए।
जिंदगी परफेक्ट नहीं, बल्कि खूबसूरत होती है। यह जख्मों से भरी हो सकती है, लेकिन वक्त को मरहम बनाना सीखिए। मौत से एक दिन हारना तय है, पर जब तक सांसें हैं, तब तक जिंदगी से पूरी शिद्दत से जीना सीख लो।
एक आदर्श या परफेक्ट लाइफ का मोह छोड़ दीजिए। कभी सपनों के लिए अपनों से दूर होना पड़ता है, तो कभी अपनों के लिए सपनों से समझौता करना पड़ता है। उतार-चढ़ाव को स्वीकार करना और हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना ही असल जिंदगी है।
Updated on:
25 May 2026 06:42 am
Published on:
25 May 2026 06:18 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
