24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Ketu Yuti 2026: इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, रिश्तों में आएंगे उतार-चढ़ाव

Shukra Ketu Yuti 2026: साल 2026 में सिंह राशि में शुक्र और केतु की दुर्लभ युति बनने जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका असर करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। जानिए किन राशियों को फायदा और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

पंडित प्रमोद शर्मा

May 24, 2026

Shukra-Ketu Mahayuti 2026

Shukra Ketu Gochar 2026: इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, करियर में भी तरक्की के संकेत (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Shukra Ketu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन हमेशा से ही मानव जीवन को प्रभावित करता रहा है, लेकिन जब दो बिल्कुल विपरीत स्वभाव वाले ग्रह एक साथ आ जाएं, तो धमाका होना तय है। साल 2026 में सिंह राशि (Leo) में कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा दिखने वाला है। यहां धन, वैभव और रोमांस के कारक शुक्र (Venus) की मुलाकात, वैराग्य और अध्यात्म के रहस्यमयी ग्रह केतु (Ketu) से होने जा रही है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दुर्लभ युति (Conjunction) का असर हर व्यक्ति के जीवन पर गहराई से पड़ेगा। आइए जानते हैं पंडित प्रमोद शर्मा से यह ग्रहों का खेल आपके लिए क्या लेकर आ रहा है।

शास्त्रों में शुक्र को सुख, सुंदरता, प्रेम और ऐश्वर्य का स्वामी कहा जाता है। इसके उलट, केतु वो ग्रह है जो रहस्य, अलगााव और तटस्थता लेकर आता है। जब 4 जुलाई 2026 को दोनों सिंह राशि में एक साथ होंगे, तो जाहिर सी बात है कि भौतिक सुखों और आध्यात्मिक झुकाव के बीच जोरदार टकराव देखने को मिल सकती है। इस वक्त आपके लिए असली परीक्षा संतुलन बनाए रखने की ही होगी।

शुक्र-केतु युति 2026 से किन राशियों को होगा फायदा (Shukra Ketu Gochar 2026)

पंडित प्रमोद शर्मा के अनुसार कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। शुक्र-केतु की इस युति के चलते कई लोगों की जिंदगी में नए सकारात्मक मोड़ आ सकते हैं

  • करियर में उछाल: जो काम लंबे समय से अटके थे, वे पूरे होने लगेंगे। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
  • अचानक धन लाभ: कारोबार में नए मौके मिलेंगे और आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी।
  • रिश्तों में ताजगी: जो अब तक अकेले थे, उनकी जिंदगी में कोई खास इंसान आ सकता है।

2026 में शुक्र-केतु युति से किन लोगों को रहना होगा सतर्क

  • रिश्तों में दरार: पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, बेवजह की बहसें होंगी।
  • खर्चे बढ़ेंगे: अचानक ऐसे खर्च आ सकते हैं जिन्हें संभालना मुश्किल हो जाए।
  • तनाव: काम का दबाव और भविष्य की चिंता मन को बेचैन कर सकती है।

शुक्र-केतु गोचर के ज्योतिषीय उपाय

  • जल्दबाजी से बचिए: कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।
  • ध्यान और पूजा करें: केतु को शांत करने के लिए रोज ध्यान और पूजा करें।
  • शिव की अराधना: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं या शिव चालीसा का पाठ करें।
  • मीठा बोलें: किसी से भी खट्टी-कड़वी बात कहने से बचें, इससे रिश्ते खराब नहीं होंगे।

आखिर में, 2026 का ये शुक्र–केतु मिलन आपको कई जरूरी सबक भी सिखा जाएगा। धैर्य रखिए, समझदारी दिखाइए तो ये ज्योतिषीय उलटफेर भी आपके ही हक में काम कर सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।