लाइफस्टाइल

चीनी और मैदे के बिना बनाएं चॉकलेट कुकीज, सोहा अली खान ने शेयर की आसान रेसिपी

Soha Ali Khan Cookie Recipe: एक्ट्रेस सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्दी चॉकलेट चिप कुकीज की रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका और मीठा खाते समय सोहा किन बातों का ध्यान रखती हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:19 PM IST
Soha Ali Khan Cookie Recipe
Soha Ali Khan ने शेयर की Cookie Recipe की हेल्दी Recipe (scrreenshot) image credit instagram/sakpataudi

Healthy Chocolate Chip Cookies: मीठा खाना पसंद हो, लेकिन सेहत का भी ध्यान रखना हो, तो ज्यादातर लोग मीठे से दूरी बना लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अभिनेत्री सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में बादाम के आटे और डार्क चॉकलेट से बनी हेल्दी चॉकलेट चिप कुकीज की रेसिपी भी शेयर की है। ऐसे में आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की जरूरी सामग्री और विधि।

चॉकलेट चिप कुकीज के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप (200 ग्राम) ब्लांच्ड बादाम का आटा
  • 1 अंडा
  • 3 बड़े चम्मच पिघला हुआ नारियल का तेल या बिना नमक वाला मक्खन
  • 3-4 बड़े चम्मच पाउडर मॉन्क फ्रूट स्वीटनर
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  • 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/4 छोटा चम्मच नमक
  • 1/2 कप डार्क चॉकलेट चिप्स (70-80 ग्राम, हो सके तो 85% वाली)
  • 1 बड़ा चम्मच बिना चीनी वाला बादाम का दूध (जरूरत हो तो)

चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की विधि

  • सबसे पहले ओवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
  • एक बाउल में अंडा, पिघला हुआ नारियल का तेल, वनीला एसेंस और मॉन्क फ्रूट स्वीटनर डालकर अच्छे से फेंट लें।
  • अब इसमें बादाम का आटा, बेकिंग सोडा और नमक डालें। सब कुछ मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
  • इसमें चॉकलेट चिप्स मिलाएं। अगर जरूरत लगे, तो एक बड़ा चम्मच बिना चीनी वाला बादाम का दूध भी डाल लें।
  • आटे को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं, उन्हें हल्का दबाकर चपटा करें और बटर पेपर लगी बेकिंग ट्रे में रख दें।
  • कुकीज को 10 से 12 मिनट तक बेक करें, जब तक उनके किनारे सुनहरे न हो जाएं।
  • बेक होने के बाद कुकीज को कम से कम 15 मिनट ठंडा होने दें। ठंडी होने पर ये थोड़ी सख्त हो जाती हैं।

मीठा खाने के लिए सोहा फॉलो करती हैं ये तरीका

वीडियो के कैप्शन के अनुसार, अभिनेत्री डेजर्ट खाली पेट खाने के बजाय अच्छे से खाना खाने के बाद खाने की कोशिश करती हैं। वे आमतौर पर अपना डेजर्ट लंच के बाद लेती हैं। सोहा के मुताबिक खाने के बाद 10 से 15 मिनट की वॉक करने से ब्लड शुगर को संभालने में मदद मिल सकती है। हालांकि गर्मी में लंच के बाद बाहर निकलना जब मुश्किल हो जाता है, तब वो कमरे के अंदर वॉक करती है।

इसलिए सोहा ने शुरू की घर पर बेकिंग?

सोहा के अनुसार वे लगभग हर दिन डेजर्ट ऑर्डर करती हैं। लेकिन जब उन्हें किसी ने ओवन गिफ्ट किया, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न अपनी पसंदीदा चीजें घर पर ही बनाकर देखी जाएं। इसके बाद से ही उन्होंने आसान और थोड़ी ज्यादा हेल्दी चॉकलेट चिप कुकीज बनाना शुरू किया।

सोहा की कुकीज में क्या है खास?

अभिनेत्री ने अपनी कुकीज को हेल्दी बनाने के लिए कुछ सामग्री को स्मार्ट तरीके से बदला है। जैसे मैदे की जगह उन्होंने बादाम का आटा लिया है, जिसमें ज्यादा प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होते हैं। चीनी की जगह मॉन्क फ्रूट स्वीटनर इस्तेमाल किया है, जो आम चीनी की तरह ब्लड शुगर को आमतौर पर नहीं बढ़ाता। इसके अलावा मक्खन की जगह उन्होंने नारियल का तेल इस्तेमाल किया है। चॉकलेट के लिए उन्होंने 85% वाली डार्क चॉकलेट ली है, जिसमें आम चॉकलेट के बदले चीनी कम होती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

सोहा के अनुसार मीठा पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है। मीठे से जुड़ी असली बात यह है कि समझदारी से सामग्री बदली जाए तो अपनी पसंदीदा मीठी चीजों का आनंद लिया जा सकता है।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:19 PM IST
Published on: