Sushant Singh Rajput Lookalike: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'अयान' नाम के एक यूजर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और अयान को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला।
Sushant Singh Rajput Ka Humshakal: मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने के बाद 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों को जीतने वाले सुशांत सिंह राजपूत को लोग आज भी याद करते हैं।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का 2020 में निधन हो गया था।
इतने सालों के बाद इस समय इंस्टाग्राम पर donim.ayaan1513 नाम के अकाउंट से शेयर किए जाने वाले फोटो और वीडियो को देखकर लोग अभिनेता को याद कर रहे हैं और वीडियो में दिख रहे लड़के को हमशक्ल बता रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर करीब 296K (3 लाख) फॉलोअर्स हैं।
उपरोक्त अकाउंट के पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स इस लड़के को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल और जिरॉक्स कह रहे हैं। वीडियो बनाने वाले इस लड़के का नाम अयान है। वीडियो में दिखने वाले इस लड़के की हेयरस्टाइल, स्माइल और आंखें काफी हद तक अभिनेता सुशांत से मिल रही हैं।
अयान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में खुद की फोटोज और वीडियो के साथ ही, अभिनेता के साथ की कई ऐसी तस्वीरें भी शेयर की गई हैं जिनमें AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया मालूम होता है।
अयान के इंस्टाग्राम बायो में लिखी जानकारी के अनुसार, अयान मुंबई (Mumbai) के रहने वाले हैं और पेशे से एक वीडियो क्रिएटर और एडिटर (Video Creator & Editor) हैं। यही वजह है कि उनके वीडियो और एआई (AI) फोटोज की एडिटिंग इतनी शानदार होती है। इसके साथ ही, उन्होंने अपने अकाउंट की स्टोरी में अपने यूट्यूब चैनल का भी लिंक दिया है। जिसमें एक्टर से मिलते-जुलते वीडियो शेयर किए गए हैं।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होशियार थे और उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन अभिनय के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया। एक्टिंग के अलावा अभिनेता को विज्ञान और अंतरिक्ष (Astronomy) में काफी गहरी दिलचस्पी थी। उन्होंने अंतरिक्ष और तारों को करीब से देखने और समझने के लिए एक बेहद एडवांस टेलीस्कोप भी खरीदा था।