
Sushant Singh Rajput Death Anniversary
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन साल बीत चुके हैं। अभिनेता को 14 जून, 2020 को उनके बांद्रा के घर पर लटका हुआ पाया गया था। उनकी मौत उनके चाहने वालों के लिए आज भी किसी सदमे से कम नहीं है। सभी सुशांत को आज भी याद करते हैं और उनके इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सुशांत के अचानक जाने से उनके कुछ सपने अधूरे रह गए, जो वो पूरा करना चाहते थे। चलिए उनके जाने के बाद ऐसे क्या सपने थे जो वो जीते जी पूरा नहीं कर पाए, आपको बताते हैं।
सुशांत सिंह के ये सपने जो रह गए अधूरे
सुशांत सिंह राजपूत ने 50 ख्वाइशों की एक लंबी लिस्ट शेयर की थी, जिसे वो अपने आप 50 ड्रीम्स कहा करते थे। इस फेहरिस्त में से कई ख्वाहिशें अधूरी रह गई जिन्हें पढ़कर आपकी आंखों से भी आंसू निकल पड़ेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत की विश लिस्ट
1. सपना हवाई जहाज उड़ाना सीखना था।
2. सपना था आयरनमैन ट्राएथलॉन के लिए तैयारी करना।
3. सपना था बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना।
4. सपना था मोर्स कोड सीखना।
5. सपना बच्चों को स्पेस के बारे में सीखने में मदद करना था।
6. सपना था टेनिस के चैंपियन के साथ मैच खेलना।
7. सपना था फोर क्लैप पुशअप्स करना। सुशांत को एक्साइज करना, खुद को फीट रखना काफी पसंद था।
8. सपना एक हफ्ते तक चन्द्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह को उनकी कक्षा में घूमते हुए मॉनिटर करना।
9. सपना ब्लू में गोता लगाना था।
10. सपना था डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार करके देखना।
सुशांत की और भी दी विश लिस्ट
11. सपना था हजार पेड़ लगाना।
12. सपना डेल्ही कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के हॉस्टल में एक शाम बिताना।
13. सपना था कि वो 100 बच्चों को इसरो या नासा में वर्कशॉप के लिए भेजना चाहते थे।
14. सपना था कैलाश में मेडिटेशन करना।
15. सपना था चैंपियन के साथ पोकर खेलना।
16. सपना था किताब लिखना।
17. सपना था सर्न की लैब देखने जाना।
18. सपना था ध्रुवीय रोशनी को देखते हुए पेंट करना।
19. सपना था नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना।
20. सपना था छह महीने के भीतर सिक्स पैक एब्स बनाना।
21. सपना था सेनोटेस में तैराकी करना।
22. सपना था जो लोग नहीं देख सकते उन्हें कोडिंग सिखाना.
23. सपना था जंगल में एक सप्ताह गुजारना.
24. सपना था वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना।
25. सपना था डिज्नीलैंड देखना।
26. सपना था लीगो की लैब देखने जाना।
27. सपना एक घोड़ा पालना।
28. सपना दस तरह के डांस फॉर्म सीखना।
29. सपना फ्री एजुकेशन के लिए काम करना।
30. सपना एंड्रोमेडा गैलेक्सी को एक विशाल टेलीस्कोप से देखना और उसका अध्ययन करना।
सुशांत की ये लिस्ट देख फैंस हो जाते हैं इमोशनल
31. सपना क्रिया योग सीखना।
32. सपना अंटार्कटिका घूमने जाना।
33. सपना महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद करना।
34. सपना एक सक्रिय ज्वालामुखी को कैमरे में कैद करना।
35. सपना खेती सीखना।
36. सपना बच्चों को डांस सिखाना।
37. सपना दोनों हाथों से एक समान तीरंदाजी करना.
38. सपना रेसनिक-हेलिडे की मशहूर भौतिकी की किताब को पूरा पढ़ना।
39. सपना पॉलिनेसियन एस्ट्रोनॉमी को समझना।
40. सपना अपने मशहूर पचास गानों को गिटार पर बजाना सीखना।
41. सपना चैंपियन के साथ शतरंज की बिसात पर बैठना।
42. सपना लैंबर्गिनी खरीदना।
43. सपना वियना के सेंट स्टिफन कैथेड्रेल जाना।
44. सपना विजिबल साउंड और वाइब्रेशन के प्रयोग करना।
45. सपना इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए बच्चों को तैयार करना।
46. सपना स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना।
47. सपना सर्फ बोर्ड पर लहरों से खेलना।
48. सपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करना।
49. ब्राजील का डांस और मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना।
50. सुशांत का आखिरी सपना था ट्रेन में बैठकर पूरा यूरोप घूमना।
ये सभी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बचपन से लेकर बड़े होने तक के थे। जो वह हासिल करना चाहते थे। सुशांत चाहते थे वह धीरे-धीरे कर अपने सारे सपने पूरे करे। पर कोई नहीं जानता कि 3 साल पहले ऐसा क्या हुआ था। कि सुपरस्टार ने साल 2020 में अपने घर पर फांसी लगा ली थी। जिसके बाद उनकी आत्महत्या की गुत्थी आज तक अनसुलझी हुई है।
Published on:
14 Jun 2023 02:34 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
