लाइफस्टाइल

Tamannaah Bhatia की तरह डेली दिखना है फ्रेश और ग्लोइंग? तो फॉलो करें ये 8 स्टेप्स, पाएं No-Makeup Makeup Look

Tamannaah Bhatia No-Makeup Makeup Look: अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं है या आप एक 'नो-मेकअप' मेकअप लुक की तलाश में हैं, तो आप यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके मेकअप कर सकती हैं।

2 min read
Jun 23, 2026
Tamanna Bhatia Beauty Secrets, Tamanna Bhatia No Makeup Makeup Look
स्टेप बाय स्टेप जानें No-Makeup Makeup Look कैसे करें| image credit instagram-tamannaahspeaks

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को "मिल्क ब्यूटी" के नाम से भी जाना जाता है। तमन्ना भाटिया नेचुरल सुंदरता के साथ ही मिनिमल मेकअप करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डेली रूटीन में प्रेजेंटेबल दिखने के साथ ही नेचुरल मेकअप लुक खोज रही हैं, तो आप एक्ट्रेस से आइडिया लेकर मेकअप कर सकती हैं।

Tamannaah Bhatia की तरह No-Makeup Makeup Look करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

स्टेप 1 एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की स्किन काफी अच्छी है, जिसके चलते उनका मेकअप एकदम नेचुरल दिखता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा ही बेस चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले त्वचा को अच्छी तरह साफ करें और एक हल्का हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा, अगर आप दिन में बाहर जा रही हैं, तो एक अच्छी सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

स्टेप 2 स्किन केयर करने के बाद अब चेहरे पर प्राइमर लगाएं, जिससे बेस अच्छे से हो सके और लंबे समय तक स्किन पर टिका रहे।

स्टेप 3 अगर आपके चेहरे पर ज्यादा दाग-धब्बे नहीं हैं, तो आप भारी फाउंडेशन का उपयोग न करें। जिन जगहों पर आवश्यक हो, केवल उन जगहों पर हल्का कंसीलर लगाएं या फिर आप पूरे चेहरे पर चाहें तो बीबी (BB) क्रीम या सीसी (CC) क्रीम का उपयोग भी कर सकती हैं।

नोट: अगर आप चाहती हैं आपकी स्किन ग्लोइंग लगे, तो इसके लिए आप लिक्विड इल्यूमिनेटर, स्ट्रोब क्रीम या ग्लो सीरम जैसी चीजों को बेस में मिलाकर लगा सकती हैं।

स्टेप 4 अब बेस को नेचुरल फिनिश देने के लिए कम सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करके जरूरी जगहों पर सेट करें। ऐसा करने से मेकअप केकी नहीं होगा।

स्टेप 5 एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के मेकअप में सबसे ज्यादा हाइलाइटेड ब्लश है। ऐसे में अगर आपको ब्लश ज्यादा लगाना पसंद नहीं है तो कम लगाएं, नहीं तो एक्ट्रेस के जैसे गालों के उभार (apples of the cheeks) और ब्रिज ऑफ द नोज पर एक प्यारा सा गुलाबी या पीच टोन का ब्लश लगाएं।

बता दें, पाउडर ब्लश के बदले चिक टिंट और क्रीमी (cream-based) ब्लश सबसे अच्छा रहता है क्योंकि यह त्वचा में आसानी से मिल जाता है और प्राकृतिक दिखता है।

स्टेप 6 अब अपने मेकअप को कंप्लीट करने के लिए आइब्रो जेल या हल्की पेंसिल का उपयोग करके आइब्रो सेट करें।

स्टेप 7 नेचुरल मेकअप में ज्यादा डार्क रंग की लिपस्टिक की जरूरत नहीं है। आप लिप बाम, टिंटेड लिप बाम या बहुत ही हल्के गुलाबी या न्यूड शेड की लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्टेप 8 एक्ट्रेस ने आंखों पर कोई भारी आईशैडो या आईलाइनर नहीं लगाया है। ऐसे में आप बस अपनी पलकों को कर्ल कर सकती हैं और हल्का मस्कारा लगा सकती हैं, जिससे आंखें और खुली-खुली और बड़ी दिखेंगी।

Published on:
23 Jun 2026 05:13 pm