लाइफस्टाइल

Teachers Day Wishes 2025: मां के बाद ऊंचा दर्जा रखते हैं टीचर…टीचर्स डे पर करें अपने शिक्षक को इमोशनल विश इन मैसेजेस के जरिए

Teachers Day Wishes 2025: हर साल 5 सितंबर को हम अपने गुरुजनों के नाम पर शिक्षक दिवस मनाते हैं। इस खास दिन पर विद्यार्थी अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं और संदेश भेजकर उनके योगदान को याद करते हैं।

3 min read
Sep 03, 2025
Teachers Day Messages for Guru|फोटो डिजाइन- Patrika.com

Teachers Day Wishes 2025: भारत में परंपरा है कि हमारे माता-पिता के समान ही गुरु को सम्मान दिया जाता है। मां हमें जन्म देती है और संस्कारों की नींव रखती है, वहीं शिक्षक हमें जीवन जीने के नए मायने और सही दिशा के साथ मार्गदर्शन करते हैं। इसी वजह से शिक्षक का दर्जा समाज में बेहद ऊंचा माना जाता है। हर साल 5 सितंबर को हम अपने गुरुजनों के नाम पर शिक्षक दिवस मनाते हैं। इस खास दिन पर विद्यार्थी अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं और संदेश भेजकर उनके योगदान को याद करते हैं। अगर आप भी इस टीचर्स डे 2025 (Teachers Day 2025) पर अपने शिक्षक को इमोशनल और दिल से जुड़ा संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए हार्ट टचिंग विश आपके काम आएंगे।

शिक्षक दिवस की विशेज (Teachers Day Wishes)

Teachers Day Whatsapp Status|फोटो डिजाइन- Patrika.com

"ज्ञान का दीप जलाकर जीवन को रोशन करने वाले सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

"गुरु का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी दौलत है, जिसे पाकर जीवन सफल हो जाता है। हैप्पी टीचर्स डे 2025!"

"आपके मार्गदर्शन और स्नेह ने हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।"

"शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, वो जीवन को जीने का तरीका सिखाते हैं। सभी गुरुओं को नमन और टीचर्स डे की शुभकामनाएं।"

"मां-बाप के बाद अगर किसी का सबसे ऊंचा दर्जा है, तो वो है शिक्षक। आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

शिक्षक दिवस की कोट्स (Teachers Day Quotes)

Teachers Day Special Wishes in Hindi|फोटो डिजाइन- Patrika.com

मां जीवन देती है और शिक्षक जीने की कला सिखाते हैं, तभी गुरु का स्थान सबसे ऊंचा माना जाता है।

 "एक सच्चा शिक्षक किताबों से ज्यादा अपने कर्मों से सीख देता है, जो जीवनभर याद रहती है।

 गुरु वो रोशनी है, जो अंधेरों में भी राह दिखा देती है और हमें खुद पर विश्वास करना सिखाती है।

ज्ञान ही नहीं, अच्छे विचार और सही दिशा देना ही एक सच्चे शिक्षक की सबसे बड़ी पहचान है।"

शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, वे हमें इंसान बनने की असली शिक्षा देकर जीवन का आधार बनाते हैं।

शिक्षक दिवस की शायरी (Teachers Day Shayari )

Teachers Day Messages for Guru|फोटो डिजाइन- Patrika.com

"मां के बाद अगर कोई सबसे ऊंचा दर्जा रखता है,
तो वो है गुरु, जो अंधेरे में भी उजाला करता है।
हैप्पी टीचर्स डे 2025"

"कलम की स्याही से जो सपनों को सजाते हैं,
राह भटकने पर हमें सही दिशा दिखाते हैं,
ऐसे गुरु को दिल से नमन है,
जिनके आशीर्वाद से जीवन खिल जाते हैं।"

"शिक्षक वो है, जो गिरने से पहले संभालना सिखाए,
और ठोकर खाने पर फिर उठना याद दिलाए।
गुरु का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।"

"गुरु सिर्फ पढ़ाते नहीं, वो जीना सिखाते हैं,
हर कठिनाई में हमें मुस्कुराना सिखाते हैं,
उनके बिना अधूरा है जीवन का सफर,
गुरु ही जीवन को असली मायने दिलाते हैं।"

"दीपक बनकर राहों को रोशन करते हैं गुरु,
ज्ञान देकर जीवन का हर अंधेरा हरते हैं गुरु,
शब्दों में बयान नहीं हो सकता उनका सम्मान,
ईश्वर के बाद सबसे पूज्य माने जाते हैं गुरु।"

शिक्षक दिवस के लिए बेस्ट मैसेज (Best message for Teachers Day)

Teachers Day Special Wishes in Hindi|फोटो डिजाइन- Patrika.com

"गुरु सिर्फ पढ़ाते नहीं, बल्कि जीवन की हर चुनौती का सामना करना भी सिखाते हैं। आपके आशीर्वाद से ही आज हम अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं। हैप्पी टीचर्स डे!"

"आपने हमें न सिर्फ किताबों का ज्ञान दिया, बल्कि अच्छे इंसान बनने का महत्व भी सिखाया। आपकी इस सीख को जीवनभर संजोकर रखेंगे। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"

"एक अच्छे शिक्षक की पहचान उनकी किताबें नहीं, बल्कि उनके छात्र होते हैं। गर्व है कि हमें आप जैसा शिक्षक मिला। Happy Teachers Day 2025!"

"आप वो दीपक हैं जो अज्ञान के अंधेरे को मिटाकर ज्ञान का उजाला फैलाते हैं। आपके बिना यह जीवन अधूरा है। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।"

"आपकी शिक्षा और मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। आप हमेशा हमें प्रेरित करते रहें, यही दुआ है। हैप्पी टीचर्स डे!"

Also Read
View All

अगली खबर