लाइफस्टाइल

Oil Blends For Glowing Skin: वेडिंग सीजन से पहले त्वचा को बनाना है मुलायम और चमकदार, तो इस्तेमाल करें ये 3 ऑयल ब्लेंड

Oil Blends For Glowing Skin: अगर आप वेडिंग सीजन में सॉफ्ट और शाइनी त्वचा चाहती हैं तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह इन नैचुरल ऑयल ब्लेंड्स को आजमा सकती हैं।

3 min read
Jan 31, 2025
Oil Blends For Glowing Skin

Oil Blends For Glowing Skin: शादी का सीजन आ गया है और इस खास मौके पर हर किसी की चाहत होती हैं कि वो खूबसूरत दिखें। जिसके लिए लोग बाजार के सस्ते और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से ग्लो स्किन पाना चाहती हैं तो कुछ खास ऑयल ब्लेंड आपकी मदद कर सकते हैं। ये न केवल त्वचा को पोषण देते हैं, बल्कि इसे मुलायम भी बनाते हैं। आइए जानते हैं, इन 3 बेहतरीन ऑयल ब्लेंड्स के बारे में जो आपकी स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बना सकते हैं।

1. नारियल तेल और रोजहिप ऑयल ब्लेंड

Coconut Oil and Rosehip Oil Blend

    नारियल का तेल स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने में मददगार होते है। वहीं रोजहिप ऑयल में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। इन दोनों तेल की खासियत हैं कि ये त्वचा को नमी देने के साथ झुर्रियों को भी कम कर सकते हैं। इस ब्लेंड को आप रात में सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथों से लगा लें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।

    2. आर्गन ऑयल और टी ट्री ऑयल ब्लेंड

    Argan Oil and Tea Tree Oil Blend

      अगर आपकी त्वचा पर दाने होते हैं या स्किन ऑयली रहती है तो यह ब्लेंड बेस्ट रहेगा। आर्गन ऑयल त्वचा को पोषण देता है, जबकि टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो मुंहासों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस मिश्रण को आप हल्के हाथों से मसाज करते हुए अपने चेहरे पर लगा लें और रातभर रहने दें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके स्किन साफ और हेल्दी बने रह सकते हैं।

      3. बादाम तेल और एलोवेरा ऑयल ब्लेंड

      Almond Oil and Aloe Vera Oil Blend

        सदियों से बादाम तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा के लिए किया जा रहा हैं। बादाम तेल में विटामिन ई होता है। जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करता है, वहीं एलोवेरा तेल स्किन को ठंडक और नमी देता है। यह ब्लेंड ऑयल ड्राई स्किन वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस तेल को हल्के हाथों से मसाज करते हुए अपने फेस पर लगा लें और 20 मिनट बाद धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और प्राकृतिक रूप से चमकदार बनेगी।

        कैसे करें सही इस्तेमाल

        1. ऑयल ब्लेंड लगाने से पहले आप अपने फेस को अच्छे से साफ कर लें।

        2. इसके बाद इसे हल्के हाथों से मसाज करें ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख ले।

        3. आप चाहे तो ब्लेंड ऑयल का इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।

        4. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करवा लें।

        डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

        Also Read
        View All

        अगली खबर