
Celebrity Nail Art Designs: सर्दियों की शुरुआत होने के साथ ही लोग वेकेशन के लिए ट्रिप की प्लानिंग भी करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में कहीं जाने का प्लान बना रही हैं और फोटोज और वीडियोज बनाने की सोच रही हैं, तो आउटफिट और मेकअप की तैयारी के साथ ही हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल आर्ट भी कर सकती हैं। आइए देखते हैं सेलिब्रिटीज स्टाइल नेल आर्ट, जिनसे आइडिया लेकर आप अपने वेकेशन के लिए नेल आर्ट करा सकती हैं।
फ्रेंच टिप नेल कभी भी फैशन और ट्रेंड से बाहर नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार नेल आर्ट कराने का सोच रही हैं और समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सा डिजाइन चुनें जो हर मौके और आउटफिट के साथ फिट बैठे, तो आप यह करा सकती हैं।
अगर आप डार्क रंग में नेल आर्ट कराने का सोच रही हैं, लेकिन रंग-बिरंगे ऑप्शन नहीं चाहती हैं और इसलिए समझ नहीं पा रही हैं कि कौन सा रंग चुनें, तो काला रंग सबसे सेफ ऑप्शन है। छोटे नाखूनों पर ग्लॉसी ब्लैक पॉलिश साफ-सुथरी और स्टाइलिश लगती है। छोटे नाखून सफर में भी आसान रहते हैं, क्योंकि उनके टूटने या फंसने का डर कम रहता है। ऐसे में अगर आप फेक नेल नहीं लगाना चाहती हैं, तो ये करा सकती हैं।
गहरा लाल या बरगंडी रंग इंडियन ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न लुक पर भी खूब जंचता है। शाम के डिनर से लेकर बीच पार्टी तक, हर मौके पर यह रंग आपके नाखूनों को खूबसूरत लुक देता है। खासतौर पर न्यूट्रल और अर्थ-टोन वाले आउटफिट्स के साथ यह रंग और भी निखरकर आता है। ऐसे में आप भी इस नेल आर्ट को ट्राई कर सकती हैं।
क्रोम नेल्स लाइट में चमकते हैं। यह लुक मिनिमल होने के बाद भी काफी अलग और अच्छा भी दिखता है, खासकर सिल्वर ज्वेलरी और स्लीक लुक के साथ। ऐसे में अगर आप अपने वेकेशन के लिए ऐसा कुछ सोच रही हैं, तो यह ट्राई कर सकती हैं।