
Vat Savitri Vrat Mehndi Design 2025: वट सावित्री व्रत का पर्व न केवल आस्था और प्रेम का प्रतीक है, बल्कि यह दिन महिलाओं के लिए सजने-संवरने और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का खास अवसर भी होता है।इस विशेष दिन पर हाथों में मेहंदी रचाने की परंपरा हर साल महिलाओं के बीच उत्साह का विषय बन जाती है। अगर आप भी इस बार कुछ खास और यूनिक मेहंदी डिजाइन्स ट्राय करना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी बेल मेहंदी डिज़ाइन्स लेकर आए हैं, जो देखने में बेहद सुंदर हैं और किसी भी खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगी।
वट सावित्री व्रत के खास अवसर पर आप पारंपरिक और थीम-आधारित मेहंदी पैटर्न बना सकती हैं, जैसे वट वृक्ष, धागा, पूजा की थाली या सिंदूरदान। ये न सिर्फ डिजाइन को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि पर्व की थीम को भी दर्शाते हैं। इन डिजाइनों में डिटेलिंग कम होती है, जिससे ये जल्दी लग जाती हैं और दिखने में बेहद क्लासिक लगती हैं।
अगर आप हेवी डिजाइन्स पसंद नहीं करतीं, तो सिंपल मेहंदी डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं। मिनिमल फूलों वाले पैटर्न न केवल जल्दी बन जाते हैं, बल्कि सटल और एलीगेंट लुक के लिए भी बेहतरीन रहते हैं।
वट सावित्री के दिन कई महिलाएं अपने हाथों में दूल्हा-दुल्हन की आकृति वाली मेहंदी रचाना पसंद करती हैं। ये डिजाइन्स खासकर उन महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं जो शादी के बाद पहला व्रत कर रही होती हैं। इस डिज़ाइन में ब्राइड और ग्रूम की आकृति के साथ "पिया का नाम" भी स्टाइलिश तरीके से शामिल किया जा सकता है।
नई नवेली दुल्हनों के लिए यह अवसर और भी खास होता है। वे फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी ट्राय कर सकती हैं, जिसमें राजा-रानी, फूल-पत्तियां, पायल और बिंदी जैसे डिजाइन्स हाथों को बेहद खूबसूरत लुक देते हैं। साथ ही, आप चाहें तो अपने पति का नाम भी मेहंदी में स्टाइलिश तरीके से शामिल कर सकती हैं। यह डिजाइन न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि फोटोज में भी शानदार दिखता है।