लाइफस्टाइल

Virat Kohli Emotional Photos: “पुरुष जब रोता है, रोम-रोम से रोता है”, विराट के आंसू पर फैंस बने शायर

Virat Kohli Emotional Photos: विराट कोहली की भावुक तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग अपने जज्बातों को शायरी और कविताओं के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं।कुछ लोग विराट की सफलता और संघर्ष को याद करते हुए भावुक हो रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें हौसला देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2025, 2:32 PM IST
Virat Kohli crying moments
Virat Kohli crying moments फोटो सोर्स – JioHotstar

Virat Kohli Emotional Photos: RCB ने आखिरकार 18वें साल में ट्रॉफी जीत ली, और इस जीत से जुड़ा सबसे खास पल था विराट कोहली की भावुक तस्वीरें। उनकी आंखों में खुशी, मेहनत और सालों की मेहनत का असर साफ दिख रहा था। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। लोग दिल से उनके लिए शायरी और कविताएं लिख रहे हैं। कोई उनकी मेहनत को सलाम कर रहा है, तो कोई उनके संघर्ष की कहानियां याद करके प्रेरणा ले रहा है।

विराट के लिए यह जीत सिर्फ एक कप नहीं, बल्कि उनके 18 साल के सफर की सबसे बड़ी खुशी है जिसमें जुनून, मेहनत और कभी हार ना मानने का जज्बा शामिल है।आइए पढ़ें, सोशल मीडिया पर छाई कुछ शायरियों और कविताओं को।

सोशल मीडिया पर भी छलके शायरी-कविता

पुरुष ने रणभूमि संभाली और स्त्री ने पुरुष को।

पुरुष रोता नहीं है पर जब वो रोता है, रोम-रोम से रोता है। उसकी व्यथा पत्थर में दरार कर सकती है।

पुरुष हारकर मौन हो जाता है। वहीं जीतकर विह्वल हो उठता है।

तिरी अदा की कसम..तिरी अदा के सिवा
पसंद और किसी की हमें अदा न हुई…

निर्मम इस संसार में केवल कुछ ही बाहें होती हैं जिन बाहों के आलिंगन में यह दो आंखें रोती हैं

Updated on:
4 Jun 2025, 2:32 PM IST
Published on: