24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025 Final: अर्द्धशतक तक भी नहीं जड़ पाया RCB का कोई भी बल्लेबाज, लेकिन विराट कोहली ने बना डाला महारिकॉर्ड

Virat Kohli: पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 3 Jun 2025, 10:32 PM IST

Virat Kohli

RCB vs PBKS, IPL 2025 Final: पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से ओपन करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने 35 गेंदों का सामना किया और 43 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 चौके लगाए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 222 मैच में 768 चौके हैं।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज स्क्वाड का ऐलान, शाई होप होंगे कप्तान

वहीं, अब विराट कोहली के नाम 267 IPL मैच में कुल 771 चौके हो गए हैं और वह इस मामले में शीर्ष पर काबिज है। विराट कोहली और शिखर धवन के अलावा IPL 2025 में सर्वाधिक चौके लगाने के मामले में डेविड वार्नर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 184 IPL मैच में कुल 663 चौके लगाए है और वह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले विदेशी क्रिकेटर हैं।

IPL 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे क्रिकेटर

विराट कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 15 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 144.71 और 54.75 की औसत से कुल 657 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 66 चौके और 19 छक्के लगाए। इस सीजन विराट कोहली का सर्वोच्च निजी स्कोर नाबाद 73 रन है। वैसे IPL 2025 में सर्वाधिक रन गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने 15 मैच में 156.17 के स्ट्राइक रेट, 54.21 की औसत से कुल 759 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास के वो पांच बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे क्रिकेटर

आईपीएल के 18वें सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने कीरॉन पोलार्ड को पीछे छोड़ टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वैसे क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर- 1. क्रिस गेल- 14562 रन, 2. एलेक्स हेल्स - 13698 रन, 3. शोएब मलिक - 13571 रन, 4. विराट कोहली - 13543 रन, 5. कीरॉन पोलार्ड - 13537 रन