लाइफस्टाइल

नाक के आकार से जानिए अपनी पर्सनेलिटी के बारे में

चौड़ी नाक वाले लोग जुनूनी और क्रिएटिव होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। इनका व्यक्तित्व काफी मजबूत होता है।

3 min read
Dec 21, 2021
Know about your shape of Nose

मनुष्य के शरीर की संरचना अद्भुत है। हाथ की लकीरों से किसी व्यक्ति का भविष्य बताना हो या उसके शरीर के बनावट से उसका स्वभाव जानना हो। शरीर के हर अंग की बनावट कुछ कहती है।
ऐसे ही आज हम आपको बताएंगे कि किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर मौजूद उसकी नाक का शेप कैसे उसकी पर्सनैलिटी के बारे में बताता है। तो चलिए जानते हैं नाक के आकार और पर्सनेलिटी के बारे में:


सीधी पर छोटी नाक (Button Nose)

इस आकार के नाक वाले लोग काफी क्यूट माने जाते हैं। ये न केवल क्रिएटिव होते हैं बल्कि कल्पनाशील भी होते हैं। इस आकार की नाक वाले लोग काफी सहज, सौम्य और ध्यान रखने वाले होते हैं। ये आशावादी भी होते हैं। कभी कभी ये काफी भावुक हो जाते हैं और बड़ी हस्तियों से भयभीत भी जल्दी होते हैं।


चौड़ी नाक (Wide Nose)

चौड़ी नाक वाले लोग जुनूनी और क्रिएटिव होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। इनका व्यक्तित्व काफी मजबूत होता है और ये व्यापार में कभी-कभी सफल होते हैं। इन्हें गुस्सा काफी जल्दी आता है।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसी होती है बंगाल की दिवाली क्या है चौदह शाक खाने की है परंपरा



IMAGE CREDIT: Healthline


उठी हुई नाक (Upturned Nose)

उठी हुई नाक वाले लोग काफी खुश मिजाज और आशावादी होते हैं। ये जोखिम भरे कार्य करने में झिझकते नहीं है। ये स्वभाव से न केवल ईमानदार, बल्कि अपने दोस्तों से प्यार करने वाले होते हैं। ये काफी भरोसेमंद भी होते हैं इसलिए अधिकतर लोगों की उनसे बनती भी है।



फ़्लैशी नाक (Fleshy Nose)


ऐसी नाक जड़ में पतली और फिर टिप की ओर बढ़ने पर चौड़ी होती है, पर अंत में थोड़ी चपटी होती है। ऐसी नाक वाले लोगों में तुरंत निर्णय लेने की क्षमता होती है। ये समय बर्बाद करने में यकीन नहीं रखते। ये समय पर अपने काम को निपटाने पर फोकस रखते हैं। ये काफी वफादार भी होते हैं।


IMAGE CREDIT: Pinterest


चपटी नाक (Snub Nose)

इस तरह की नाक वाले लोग स्वभाव से अच्छे होते हैं, परंतु अगले पल इनका मूड कैसा होगा इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता। ये कोई भी निर्णय सोच समझकर लेते हैं। दूसरे लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। ये काफी ईमानदार भी होते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए बालों के लिए कितना लाभदायक धनिया पत्ती



टेढ़ी-मेढ़ी (Bumpy Nose)


इस आकार की नायक वाले लोग अपने जीवन की राह खुद तय करते हैं। इन्हें किसी के नेतृत्व में काम करना पसंद नहीं। ये अपने निर्णय खुद लेते हैं और गलतियाँ भी करते हैं। ये काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं और इन्हें दूसरे क्या सोचते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।



चील या गिद्ध जैसी नाक (Hawk Nose)

इस तरह की नायक पतली पर हुक आकार की होती है। बनावट किसी पक्षी की चोंच जैसी होती है। इनकी इच्छाशक्ति काफी मजबूत होती है। यदि ये कुछ करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही रहते हैं चाहे कितनी भी रुकावटें क्यों न आए।



सीधी-सपाट नाक (Greek Nose)

इस तरह की नाक सीधी और पतली आकार की होती है। ये प्रतिभावान, तार्किक और भरोसेमंद होते हैं। आप इनपर भरोसा कर सकते हैं।


Updated on:
21 Dec 2021 04:03 pm
Published on:
21 Dec 2021 03:47 pm
Also Read
View All