लाइफस्टाइल

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वालों के बीच बढ़ रहा मेपल वाटर का क्रेज, जानें नारियल पानी से कितना है अलग

Maple Water: फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच वर्कआउट के बाद हाइड्रेशन के लिए मेपल वाटर नया विकल्प बन रहा है। जानिए इसमें कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और क्या यह नारियल पानी से बेहतर विकल्प है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 3:39 PM IST
Maple Water, Maple Water Benefits
Maple Water के फायदे (Representative Image) Image Credit Magnific

Maple Water Benefits: वर्कआउट के बाद या थकान होने पर ज्यादातर लोग नारियल पानी या ओआरएस का घोल पी लेते हैं। लेकिन आजकल एक और नेचुरल ड्रिंक चर्चा में है, जिसका नाम है मेपल वाटर। इसे कई लोग नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक की तरह इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेपल वाटर क्या होता है, इसके फायदे कितने सही हैं और क्या इसे पीना जरूरी है।

मेपल वाटर क्या होता है

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, मेपल वाटर, मेपल के पेड़ का रस होता है, जिसे पास्चराइज किया जाता है। यानी इसे हल्का गर्म करके सुरक्षित बनाया जाता है, ताकि इसमें मौजूद कीटाणु खत्म हो जाएं और ये लंबे समय तक रखा जा सके। मेपल सिरप भी इसी रस से बनता है, लेकिन दोनों में फर्क ये है कि सिरप बनाने के लिए रस को उबालकर गाढ़ा किया जाता है, जबकि मेपल वाटर में रस को लगभग वैसा ही रखा जाता है।

कब मिलता है मेपल का रस

  • सर्दियों के आखिर या शुरुआती बसंत में मेपल के पेड़ों में छेद करके उनसे रस इकट्ठा किया जाता है।
  • इस रस में करीब 98 प्रतिशत पानी और करीब 2 प्रतिशत शुगर होती है।

मेपल वाटर पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, मेपल वाटर इलेक्ट्रोलाइट्स, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से मसल्स की सूजन कम होने और रिकवरी में मदद मिल सकती है। इसलिए इसे वर्कआउट के बाद पीने की सलाह दी जाती है।

मेपल वाटर और नारियल पानी में क्या अंतर है?

  • मेपल वाटर और नारियल पानी दोनों में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं।
  • मेपल वाटर में मैंगनीज ज्यादा होता है, जबकि नारियल पानी पोटैशियम से भरपूर होता है।
  • क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, कैलोरी और शुगर मेपल वाटर में नारियल पानी के मुकाबले करीब आधी हो सकती है।
  • स्वाद में मेपल वाटर में हल्की मेपल जैसी मिठास होती है, जबकि नारियल पानी थोड़ा ज्यादा मीठा और हल्का नटी लगता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।

Updated on:
19 Nov 2026, 3:39 PM IST
Published on: