
Winter Rash: सर्दियों का मौसम आते ही हवा में ठंडक बढने के साथ ही नमी की कमी हो जाती है, जिसके चलते स्किन खिंची-खिंची लगने के साथ ही रूखापन भी बढ जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों की स्किन लाल होने के साथ ही उस पर पपडी जमने लगती है और खुजली भी बढ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, विंटर रैश तब होता है जब हवा में नमी कम होने की वजह से स्किन की बाहरी सुरक्षा परत (स्किन बैरियर) कमजोर हो जाती है और स्किन में भी नमी कम हो जाती है।
विंटर रैश होने पर आमतौर पर स्किन पर ये लक्षण दिख सकते हैं-
सेंसिटिव स्किन वालों के अलावा जिन्हें एक्जिमा, रोसेशिया, डर्मेटाइटिस, एलर्जी या अस्थमा की दिक्कत है, उन्हें यह ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा उम्र के लोगों में भी यह देखा जाता है, क्योंकि उनकी स्किन में तेल कम बनता है। साथ ही, धूप से झुलसी स्किन में भी यह परेशानी हो सकती है।
विंटर रैश तब तक रह सकता है जब तक स्किन की सही देखभाल न हो, या मौसम में नमी बढने और ठंड कम होने तक। सही देखभाल करने पर कई लोगों को आराम मिल जाता है।
अगर देखभाल करने से भी आराम न मिले, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा खुजली इतनी हो कि रात को नींद खुल जाए, स्किन से पानी या पस रिसने लगे, स्किन पर पपडी जम जाए, सूजन आ जाए या बुखार हो, तो बिना देरी डॉक्टर को दिखाएं।
डिस्क्लेमर: इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। स्किन से जुडी कोई भी परेशानी होने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।