लाइफस्टाइल

Ishan Kishan GF : ईशान किशन ऐसे मिले थे अपनी गर्लफ्रेंड से, पढ़िए IPL 2019 की वायरल गर्ल की कहानी

Who Is Aditi Hundia: आज के स्टोरी में आइए जानते हैं कि कौन हैं IPL 2019 की वायरल गर्ल और अब ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया कौन हैं।

2 min read
Mar 09, 2026
Who Is Aditi Hundia | image credit- x.com/AnupPalAgt

Who Is Aditi Hundia: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद, एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और विकेटकीपर-बैट्समैन ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जहां लोग माहिका शर्मा की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कमेंट्स में लोग यह जानने की उत्सुकता दिखा रहे हैं कि कौन हैं अदिति हुंडिया, क्या करती हैं और उनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है।
बता दें, अदिति पहली बार IPL में मुंबई और चेन्नई के मुकाबले के दौरान साल 2018 में लोगों के सामने आई थीं। जैसे ही उन्हें मैच के दौरान फ्रेम में कैप्चर किया गया, उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देखते ही देखते वे वायरल गर्ल बन गईं। आइए आज के स्टोरी में जानते हैं कि कौन हैं IPL 2019 की वायरल गर्ल और अब ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया कौन हैं।

ये भी पढ़ें

रात को 2 बजे गर्लफ्रेंड को हार्दिक पांड्या ने दिया सरप्राइज, गर्दन पर माहिका शर्मा के नाम का कराया टैटू

अदिति का फैशन की दुनिया में बड़ा नाम

अदिति हुंडिया जयपुर की जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एलीट मिस राजस्थान 2016 से की थी, जहां वे रनरअप रहीं। इसके बाद उन्हें मिस दिवा 2018 का खिताब मिला, और फिर उन्होंने मिस दिवा सुपरनेशनल बनकर भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके तहत वह मिस सुपरनेशनल के लिए पोलैंड भी गईं। अदिति के नाम मिस ब्यूटीफुल आइज और मिस बॉडी ब्यूटीफुल जैसे कई खिताब भी हैं। उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल ने उन्हें फैशन इंडस्ट्री और सोशल मीडिया दोनों में पहचान दिलाई।

IPL 2019 की वायरल गर्ल

अदिति की पहचान सबसे ज्यादा IPL 2019 के एक मैच के दौरान हुई है। अदिति को मैच के बीच स्टैंड में उन्हें कैमरे में कैप्चर किया गया और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। देखते ही देखते वे रातों-रात फैंस की नजरों में आ गईं और ‘वायरल गर्ल’ बन गईं। इसी दौरान, अदिति और ईशान किशन के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। IPL 2019 के बाद से अदिति अक्सर ईशान के मैचों में नजर आने लगीं। हालांकि, इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि फरवरी 2026 में हुई, जब ईशान के दादाजी अनुराग ने खुले तौर पर कहा कि हमें वह लड़की मंज़ूर है, जिसे ईशान पसंद करता है।

फैमिली और बैकग्राउंड

अदिति का जन्म जयपुर के प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार में हुआ। उनके पिता ललित हुंडिया एक बिजनेसमैन हैं और उनकी माता ने हर कदम पर उनके मॉडलिंग करियर का पूरा समर्थन किया है।

जयपुर से की है शुरुआती पढ़ाई

अदिति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर से पूरी की और इसके बाद सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों से ही उन्हें फैशन और रैंप वॉक में गहरा लगाव था। यही जुनून उन्हें बड़े ब्यूटी पेजेंट्स के मंच तक लेकर गया और उनके मॉडलिंग करियर की नींव रखी।

Updated on:
09 Mar 2026 11:24 am
Published on:
09 Mar 2026 11:12 am
Also Read
View All

अगली खबर