लाइफस्टाइल

Winter Skin Care For Dry Skin: रात को सोने से पहले लगाएं ये चीज, ड्राई स्किन रह सकती है मुलायम और ग्लोइंग

Winter Skin Care For Dry Skin: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है रूखी और बेजान त्वचा। ठंडी हवाएं और कम नमी के कारण स्किन अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है, जिससे ड्राइनेस, खुरदरापन और डलनेस बढ़ जाती है।
2 min read
Nov 10, 2025
winter skin care tips dry skin remedies, winter skin care routine, night skin care tips,
Home remedies for dry skin|फोटो सोर्स – Freepik

Winter Skin Care For Dry Skin: सर्दियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हमारे शरीर के साथ-साथ पैरों पर भी इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई देता है, क्योंकि ठंडी हवाएं और कम नमी त्वचा की नमी छीन लेती हैं। नतीजतन, स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। यह समस्या खासतौर पर ड्राई स्किन वालों में ज्यादा देखने को मिलती है। इस मौसम में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, क्योंकि गंदगी और डिहाइड्रेशन से स्किन खुरदरी और डल दिखने लगती है। इसलिए जरूरी है कि रात में सोने से पहले स्किन की सही तरह से केयर की जाए, ताकि सुबह चेहरा ताजा और ग्लोइंग नजर आए। आइए जानते हैं, सोने से पहले क्या लगाएं जिससे सर्दियों में स्किन बनी रहे नरम और चमकदार।

नारियल तेल


नारियल तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है जो स्किन की गहराई तक जाकर नमी को लॉक करता है। इसे सोने से पहले चेहरे और हाथ-पैरों पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्किन को सॉफ्ट रखने के साथ-साथ डेड स्किन को हटाने में भी मदद करता है।

एलोवेरा जेल


एलोवेरा में विटामिन A, C और E मौजूद होते हैं, जो स्किन को रिपेयर और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। रात को चेहरा धोने के बाद एलोवेरा जेल लगाकर सोएं। यह त्वचा को सुकून देता है और मॉर्निंग में एक नेचुरल ग्लो लाता है।

बादाम का तेल


बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है, जो स्किन को पोषण देने और झुर्रियों को कम करने में सहायक है। इसे हल्के गर्म पानी से चेहरा धोने के बाद लगाएं और पूरी रात लगा रहने दें। इससे स्किन नर्म और यंग दिखती है।

शहद


शहद में नैचुरल मॉइश्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। चेहरे पर पतली परत में शहद लगाकर 15 मिनट रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह ड्राई स्किन को तुरंत राहत देता है और चेहरा ग्लोइंग बनाता है।

नाइट क्रीम या फेस ऑयल


अगर आप तैयार प्रोडक्ट इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम या फेस ऑयल का उपयोग करें। इनमें हायलूरोनिक एसिड, शीया बटर और विटामिन E जैसे तत्व होते हैं जो सर्दियों में स्किन को डीप हाइड्रेशन देते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
10 Nov 2025 05:05 pm
Published on:
10 Nov 2025 05:05 pm