WPL 2026: मैदान पर उतरते ही ये खिलाड़ी करोड़ों दिलों की धड़कन बन जाती हैं, लेकिन क्रिकेट के शोर से दूर उनकी जिंदगी में कुछ छोटी-छोटी चीजें उन्हें सुकून देती हैं।WPL 2026 के बहाने आइए जानें भारत की पांच दिग्गज महिला क्रिकेटरों का वो निजी पहलू, जो अक्सर कैमरों से छुपा रहता है।
WPL 2026: किसी को पाने का शौक हो तो कोई ख्वाब चुनता है,और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का जज्बा हो तो वो मैदान चुन लेता है।भारतीय महिला क्रिकेटर सिर्फ ट्रॉफी जीतने वाली खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वे जुनून, मेहनत और जिंदगी को खुलकर जीने की मिसाल भी हैं। WPL 2026 में एक बार फिर ये खिलाड़ी अपने खेल से फैंस का दिल जीतने को तैयार हैं, लेकिन क्रिकेट के अलावा भी उनकी जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की 5 टॉप महिला क्रिकेटरों से, जिनके लिए क्रिकेट मोहब्बत है, मगर ये चीजें हैं भारतीय महिला क्रिकेटरों की पहली पसंद
टीम इंडिया की आक्रामक कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर जितनी निडर दिखती हैं, निजी जीवन में उतनी ही सादगी पसंद करती हैं। उन्हें दाल, रोटी और सब्जी जैसा साधारण भारतीय खाना बेहद पसंद है। पंजाबी संगीत, खासकर भांगड़ा, उन्हें तरोताजी करता है। खाली समय में वे बेकिंग और कैलीग्राफी जैसे शौकों में समय बिताती हैं और टीममेट्स के साथ हंसी-मजाक करना उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देता है।
स्मृति मंधाना जितनी अपनी मुस्कान के लिए जानी जाती हैं, उतनी ही अपने खाने के शौक के लिए भी। उन्हें भारतीय स्ट्रीट फूड, खासकर भेल पूरी, बहुत पसंद है। इसके अलावा पास्ता जैसे इटैलियन फूड भी उन्हें अच्छे लगते हैं। लेकिन जब दिल को सुकून देने वाले खाने की बात आती है, तो मां के हाथ का बना आलू पराठा उनके लिए सबसे खास होता है।
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अपनी फिटनेस और अनुशासित दिनचर्या के लिए जानी जाती हैं। उनके खाने में पनीर की खास जगह है, क्योंकि यह ताकत और स्टैमिना देता है। दीप्ति के लिए पनीर सिर्फ सेहत नहीं, बल्कि स्वाद और फिटनेस का सही संतुलन है। मैदान पर उनकी समझदारी और गेंदबाज़ी इसी संतुलित जीवनशैली को दिखाती है।
क्रिकेट के बाहर जेमिमा रोड्रिग्स एक खुशमिजाज और मल्टी-टैलेंटेड इंसान हैं। उन्हें म्यूजिक सुनना और गिटार बजाना पसंद है। फुर्सत में वे पैदल नई जगहें घूमती हैं, नए-नए खाने ट्राय करती हैं और अपने पेट डॉग ‘जेड जॉय’ के साथ वक्त बिताती हैं। ये छोटी खुशियां उन्हें मानसिक सुकून देती हैं।
शेफाली वर्मा के लिए क्रिकेट ही सबसे बड़ी खुशी है और दिन की शुरुआत भी वे खेल से जुड़ी खबरों के साथ करती हैं। उन्हें रोहित शर्मा का पुल शॉट बहुत पसंद है और वे उनसे सीखने की कोशिश करती हैं। सचिन तेंदुलकर से भी उन्हें प्रेरणा मिली है। क्रिकेट के अलावा शेफाली को फैशन में एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है और खाने में उन्हें पिज्जा बेहद पसंद है।