लाइफस्टाइल

Yoga For Gut Health: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए जानिए किन योगासनों का अभ्यास हो सकता है फायदेमंद

Daily Yoga For Gut Health: आज के लाइफस्टाइल और बदलते खानपान का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है, खासकर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर।गट हेल्थ हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है। अगर यह ठीक न हो तो शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं।

less than 1 minute read
Sep 04, 2025
Which yoga is best for gut health|फोटो सोर्स – Freepik

Yoga For Gut Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। असमय खाना, जंक फूड, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी आंतों को कमजोर बना देती है। नतीजा कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना और थकान जैसी दिक्कतें। अगर आप रोज कुछ आसान योगासन करें, तो आंतें मजबूत होती हैं और गट हेल्थ (Gut Health) बेहतर रहती है।

ये भी पढ़ें

Yoga For Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर के लिए बेस्ट हैं ये 3 प्रकार के योगासन

क्यों जरूरी है गट हेल्थ?

गट को शरीर का दूसरा दिमाग कहा जाता है। यहां से ही शरीर को पोषण मिलता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है। अगर आंतें अस्वस्थ हों तो न सिर्फ पाचन गड़बड़ होता है बल्कि इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है।

Gut Health: गट हेल्थ के लिए फायदेमंद योगासन

पवनमुक्तासन (Wind-Relieving Pose)

यह आसन पेट की गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इससे आंतों पर हल्का दबाव पड़ता है और डाइजेशन तेज़ी से सुधरता है।

अर्ध मत्स्येंद्रासन (Seated Twist Pose)

शरीर में ट्विस्ट देने वाला यह आसन पाचन अंगों की मालिश करता है। नियमित अभ्यास से पेट फूलना और भारीपन कम होता है।

मर्जरीआसन (Cat-Cow Pose)

रीढ़ और पेट की मांसपेशियों को लचीला बनाते हुए यह आसन आंतों तक रक्त संचार बढ़ाता है। इससे पेट हल्का महसूस होता है और डाइजेशन बेहतर होता है।

सेतुबंधासन (Bridge Pose)

पीठ के बल लेटकर किया जाने वाला यह आसन पेट के निचले हिस्से में स्ट्रेच देता है। यह लिवर और आंतों के कार्य को सक्रिय करता है।

शवासन (Corpse Pose)

योग का यह आसन शरीर और मन को रिलैक्स करता है। तनाव कम होने से आंतों की कार्यक्षमता भी सुधरती है, जिससे डाइजेशन स्मूथ रहता है।

ये भी पढ़ें

Yoga Asanas for Slip Disc : स्लिप डिस्क की समस्या में तुरंत आराम दे सकते हैं ये 5 योगासन

Also Read
View All

अगली खबर