लखनऊ

ऊर्जा मंत्री के निर्देश का अधिकारियों लिया संज्ञान,12 संविदा कर्मियों की गई नौकरी

चेतावनी के बाद भी संविदा कर्मियों ने हड़ताल को बढ़ावा दिया और जनता परेशान किया। सभी पर कार्रवाही शुरू।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 4:41 PM IST
जल्द होगी नए संविदा कर्मियों की नियुक्ति
जल्द होगी नए संविदा कर्मियों की नियुक्ति

महोबा में हड़ताल में शामिल संविदाकर्मियों पर गिरी गाज,डीएम ने 12 संविदाकर्मियों पर की कार्यवाई। अब तक 12 संविदाकर्मियों की सेवाएं की गई समाप्त। सभी पर ESMA कानून के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश। डीएम मनोज कुमार की सख्त कार्यवाई से विद्युतकर्मियों में मचा हड़कंप।

जल्द होगी नए संविदा कर्मियों की नियुक्ति

40 नए संविदा कर्मियों की नियुक्ति किये जाने के हुए निर्देश। जनहित में डीएम की सख्ती बनी चर्चा का विषय। विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार पर डीएम मनोज कुमार का बड़ा एक्शन।

लखनऊ में भी दिखा हड़ताल का असर

संघर्ष समिति बताया कि लखनऊ के बिजली विभाग का सबसे बड़े उपभोक्ता रमाडा होटल पीटीसी इंडस्ट्रीज अमेजॉन फ्लिपकार्ट जेसी इंडस्ट्रीज पूरी तरीके से बंद हो चुकी हैं।

Published on: