26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नन्दी बोले- जुआ, अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने को लेकर चलाए अभियान

प्रभारी मंत्री नन्दी ने डीएम और कमिश्नर को दिए निर्देश, सर्किट हाउस में अधिकारियों और आम जनता से से की मुलाकात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 17 Mar 2023, 10:27 AM IST

 पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को दिए आदेश

पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को दिए आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद सर्किट हाउस में पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने जनपद कानपुर नगर के कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

यह भी पढ़ें: Influenza Virus: मास्क लगाएं, नमस्ते करें- H3N2 इन्फ्लूएंजा से बचें : डा.सूर्यकांत


जुआ और अवैध शराब का कारोबार बढ़ने ना पाए

मंत्री नन्दी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही सामाजिक बुराई के रूप में बढ़ रहे अपराध पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है। मंत्री नन्दी ने कहा कि जनपद में जुआ और अवैध शराब का कारोबार बढ़ने न पाए, इसको लेकर विशेष अभियान चलाए जाने की जरूरत है। मंत्री नन्दी ने कहा कि अधिकारियों की टीम बना कर जुआ और अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए अभियान चलाया जाए। इस अभियान में आबकारी विभाग को भी शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें: इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा IPL , क्रिकेट मैच को लेकर DM ने जारी किये निर्देश

अपराधियों के लिए 14 ए की सख्त कार्रवाई की जाए
मंत्री नंदी ने कहा कि जो लोग जुए के फड़ का संचालन कर रहे हैं, उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। किसी भी इलाके में जुए के फड़ का संचालन न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री नन्दी ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई जितना अधिक होगा, अपराध उतना कम होगा।

यह भी पढ़ें: Health News: Acute Pancreatitis से पीड़ित पंद्रह फीसदी लोगों को Diabetes होने का खतरा

अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए 14 ए की सख्त कार्रवाई की जाए। अपराधियों के मददगारों पर भी शिकंजा कसा जाए। बाजारों में पैदल गस्त और बढ़ाया जाए। ताकि बदमाशों और अपराधियों में भय का माहौल बना रहे।