26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: Acute Pancreatitis से पीड़ित पंद्रह फीसदी लोगों को Diabetes होने का खतरा

डॉ प्रवीण झा बोले - डायबिटीज और पैंक्रियास से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसका समय से इलाज ना होने की वजह से होती है मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 16 Mar 2023, 10:04 AM IST

सूजन खत्म ना होने से कैंसर का खतरा

सूजन खत्म ना होने से कैंसर का खतरा

डायबिटीज और पैनक्रिएटाइटिस के बीच क्या सम्बन्ध है, इस पर डॉक्टरों के बीच चर्चा होती रही है। ये दोनों बीमारियां शरीर को कैसे प्रभावित करती हैं, और इन दोनों बीमारियों के होने से एक बीमारी दूसरे बीमारी पर कैसे असर डालती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें: पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को सख्त निर्देश, मुआवजा कानून लागू करें

एक्यूट पेनक्रिएटाइटिस के बाद बढ़ता डायबिटीज का खतरा

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ प्रवीण झा और डॉ अनुराग झाके अनुसार, पंद्रह लोग जो पहले से ही एक्यूट पैनक्रिएटाइटिस से पीड़ित हैं, उनमे डायबिटीज से ग्रसित होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। एक्यूट पैनक्रिएटाइटिस से पीड़ित होने के बाद डायबिटीज से पीड़ित होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है, कि डायबिटीज मेलिटस का यह का कौन सा प्रकार होता है।

यह भी पढ़ें: Health News: इन्फ्लूएंजा H3N2 की जांच और उपचार की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश जारी

डायबिटीज पर बोले डॉक्टर

डायबिटीज मेलिटस के रूप में ज्यादा जाना जा रहा है। अग्न्याशय (पैंक्रियास) एक लंबी, चपटी ग्रंथि होती है जो पेट के ऊपरी हिस्से में पेट के पीछे स्थित होती है। इसका कार्य एंजाइमों का उत्पादन करना होता है। ये एंजाइम पाचन और हार्मोन के कार्यों में मदद करते है, जो आपके शरीर को चीनी (ग्लूकोज) को processed करने के तरीके को नियंत्रित करने में मदद करते है।

यह भी पढ़ें: करोड़ों हड़पने वाले शाइन सिटी निदेशकों के खिलाफ एक और दर्ज हुआ मुकदमा


सूजन खत्म ना होने से कैंसर का खतरा

जब अग्न्याशय ग्लूकोज रेगुलेशन और पाचन के लिए आवश्यक हार्मोन और एंजाइमों का उत्पादन करने में सफल नहीं होता है तो अग्न्याशय में सूजन हो जाती है। इस सूजन से मरीजों को तेज पेट दर्द होता है। अगर अग्न्याशय की यह सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो इससे टाइप डायबिटीज और पैंक्रियास के कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।