26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों हड़पने वाले शाइन सिटी निदेशकों के खिलाफ एक और दर्ज हुआ मुकदमा

राशिद और आसिफ ने स्कीम के तहत प्लॉट बुक कराने पर दो लाख रुपये नगद जमा कराए। बाकी किस्तों में रुपये लिए गए।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 15 Mar 2023, 2:06 PM IST

न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

गोमतीनगर कोतवाली में करोड़ों रुपये हड़पने वाले शाइन सिटी निदेशकों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। शहर में कॉलोनी विकसित करने का दावा कर रूपए हड़पने का आरोप है। आरोपियों ने निवेशकों से करीब 30 लाख रुपये लिए थे। जिसके बदले प्लॉट देने का एग्रीमेंट किया था।

यह भी पढ़ें: अतीक के बेटे समेत वांटेड पांचों आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ी, पता बताने पर मिलेंगे 5-5 लाख


कई लोगो से 30 लाख रुपये लिए

कानपुर चकेरी निवासी ज्ञान सागर पाल के अनुसार गोमतीनगर आर स्क्वायर काम्प्लेक्स में शाइन सिटी का दफ्तर था। जिसका निदेशक प्रयागराज करेली निवासी राशिद नसीम, उसका भाई आसिफ नसीम है। साथ में अभिषेक सिंह और दिनेश कुमार मौर्या भी काम करते थे।

यह भी पढ़ें: KGMU में संविदा पर डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, जानिए कौन से है विभाग

आरोपियों ने ज्ञान सागर के उनकी पत्नी सुमन पाल, अरविंद कुमार पाल, उसकी पत्नी कल्पना पाल, कानपुर अनवरगंज निवासी अंकित सिंह, जाजमऊ निवासी शशिभूषण और उनकी पत्नी नीलम से करीब 30 लाख रुपये लिए थे। राशिद और आसिफ ने स्कीम के तहत प्लॉट बुक कराने पर दो लाख रुपये नगद जमा कराए। बाकी किस्तों में रुपये लिए गए।

पीड़ित की थाने में नहीं हुई थी सुनवाई, पहुंचे न्यायालय

वर्ष 2017 से किस्त जमा करते हुए निवेशकों ने करीब 30 लाख कम्पनी को दिए थे। इसके बाद भी उन्हें प्लॉट नहीं मिला। इस बीच राशिद और आसिफ के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली। पीड़ित शिकायत लेकर गोमतीनगर थाने गए। जहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में अर्जी दायर की गई।

न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राशिद, आसिफ, अभिषेक सिंह और दिनेश के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।