
उमेश पाल हत्याकांड के पांच मुख्य आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद अहमद, गुड्डू सलीम समेत पांच आरोपियों पर पहले ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था।
लखनऊ से सूत्रों के अनुसार, अतीक अहमद के क़रीबियों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार से अर्जित धन से बने निर्माण की सूची तैयार कर ली है।
प्रयागराज के रहने वाले हैं पांचों आरोपी
मुख्य आरोपियों में अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान पुत्र शमीम, गुलाम पुत्र मकसूदन, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शफीक और साबिर पुत्र नसीम शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी करने या गिरफ्तारी के संबंध में सही खबर देने पर प्रति आरोपी 5-5 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पांचों आरोपी प्रयागराज के ही रहने वाले हैं।
24 फरवरी को हुई थी हत्या
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में बीती 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में उनके गनर संदीप निषाद की भी मौत हो गई थी, जबकि उनके दूसरे गनर राघवेन्द्र सिंह की दूसरे दिन पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई थी।
आरोपियों पर लगी हैं ये धाराएं
वांटेड अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120 बी व 34. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा तीन तथा सात सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस के अलावा एसटीएफ की टीमें भी लगी हुई हैं।
Published on:
14 Mar 2023, 7:22 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.