26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KGMU में संविदा पर डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, जानिए कौन से हैं विभाग

KGMU में बंद पड़े 6 विभागों को फिर से शुरू करने का दावा किया गया है। इसके लिए कुलसचिव रेखा एस चौहान की तरफ से भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 14 Mar 2023, 7:47 AM IST

मेडिकल कॉलेज के कई विभागों में होगी भर्ती

मेडिकल कॉलेज के कई विभागों में होगी भर्ती

केजीएमयू में संविदा पर डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसके ल‌िए सोमवार को विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। भर्ती के पीछे केजीएमयू प्रशासन ने तर्क दिया है कि डॉक्टर न होने से 6 विभागों में ताला लग गया है। इससे मरीजों का इलाज बंद हो गया था। डॉक्टरों की तैनाती के बाद मरीजों को इलाज में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें: महिलाएं और पुरुष डायटिंग को लेकर करते है गलतियां, नहीं घटता है वजन

नियमित नहीं हो पाई भर्ती
केजीएमयू में मरीजों का दबाव बांटने के लिए करीब 6 साल पहले 6 विभाग खोले गए थे। इनमें नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, ऑर्गन ट्रांसप्लांट पीडियाट्रिक एनेस्थीसिया न्यूरो एनेस्थीसिया और फैमिली मेडिसिन विभाग हैं। इनमें नियमित डॉक्टरों की भर्ती नहीं हो पाई। दूसरे विभागों के डॉक्टरों को तैनात किया गया, ताकि विभागों का संचालन किया जा सके। लेकिन इसके बाद भी मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी।

यह भी पढ़ें: Ayushman Card Scheme : आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया धीमी पड़ी

कुलसचिव रेखा एस चौहान ने जारी किया विज्ञापन
ऑर्गन ट्रांसप्लांट में दो डॉक्टर भर्ती किए गए। दोनों ने संस्थान छोड़ दिया। फैमिली मेडिसिन की ओपीडी कुछ दिन चली। वो भी बंद हो चुकी है। इसी तरह दूसरे विभाग भी डॉक्टरों की कमी के चलते बंद हो गए। अब इन विभागों को फिर से चालू करने की कवायद शुरू हुई है। संविदा पर डॉक्टरों को भर्ती कर विभागों का संचालन होगा। कुलसचिव रेखा एस चौहान की तरफ से विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मियों से अपील की

न्यूरो एनेस्थीसिया विभाग में भी होगी भर्ती
नियोनेटोलॉजी में तीन, न्यूक्लियर मेडिसिन व ऑर्गन ट्रांसप्लांट में एक-एक डॉक्टर की नियुक्ति की जानी है। पीडियाट्रिक एनेस्थीसिया और न्यूरो एनेस्थीसिया विभाग में भी संविदा पर डॉक्टर रखे जाएंगे। इससे न्यूरो के ऑपरेशन को रफ्तार मिलेगी।