26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayushman Card Scheme : आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया धीमी, जानिए वजह

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंडलायुक्त के निर्देश को किया अनसुना, स्वास्थ्य मेले में 12 लाभार्थियों के ही बने आयुष्मान कार्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 13 Mar 2023, 8:57 AM IST

कोविड रिपोर्ट निगेटिव के बाद भी नहीं बना कार्ड

कोविड रिपोर्ट निगेटिव के बाद भी नहीं बना कार्ड

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लाभार्थियों के बनने वाले आयुष्मान कार्ड में कोई तेजी नहीं आयी है। स्वास्थ्य मेले में 12 लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बने। मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब के निर्देश के बावजूद लखनऊ में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया धीमी है।

यह भी पढ़ें: राजनीति में हिस्सेदारी के लिए एकजुट हुआ शिया समुदाय, जानिए क्या बोले मौलाना

कोविड रिपोर्ट निगेटिव के बाद भी नहीं बना कार्ड

सभी ग्रामीण और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले में 4497 लोगों को इलाज मिला। जिसमें 1684 पुरुष, 2101 महिला और 712 बच्चे शामिल रहे। साथ ही एंटीजन टेस्ट में सभी 44 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आयी।

यह भी पढ़ें: तालिबान भारत में ड्रग्स भेज रहा और मोदी उसे 20000 टन गेहूं : संजय सिंह

आरोग्य मेले इलाज के लिए चल रही कार्यवाही

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि आरोग्य मेले में गर्भावस्था, प्रसव कालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएं मुहैया कराई गई। कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके उपचार के लिए समुचित कार्यवाही चल रही है।

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में पिता-पुत्र ने युवक का फोड़ा सिर, मुकदमा हुआ दर्ज

स्वास्थ्य मेले में परिवार नियोजन की जानकारी दी गई

परिवार कल्याण कार्यक्रमों के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में लोगों को बताया गया और इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन भी मुहैया कराए गए। इसके अलावा ओपीडी के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार रेफर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें: इन्फ्लूएंजा के नए वायरस को लेकर लखनऊ के सभी अस्पताल अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग तैयार

मेले में लगाए गए स्टॉल

आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के स्टॉल लगाए गए। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टॉल लगाया था।