26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मियों से अपील की
Play video

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मियों से अपील की

विद्युत मजदूर पंचायत के उपाध्यक्ष पी एन तिवारी ने 16 मार्च से होने वाली हड़ताल के खिलाफ खोला मोर्चा बोले मैं इसका विरोध करता हूँ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 13 Mar 2023, 8:44 AM IST

उत्तर प्रदेश के बिजलीकर्मियों ने 16 मार्च की रात से 72 घंटे के लिए हड़ताल का एलान कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजते हुए ऊर्जा निगमों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की शनिवार को हुई बैठक में बिजली कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए समझौते का पालन नहीं होने पर विरोध जताया था ।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में महिलाओं को शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा, ऐसे देते थे घटना को अंजाम

कर्मचारी संगठन की घोषणा के बात ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने विद्युत कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा विद्युत विभाग से जुड़े हुए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के व्यक्तिगत, सामूहिक हित की रक्षा के लिए ऊर्जा विभाग और यूपीपीसीएल प्रबंधन हमेशा तत्पर है। इस दिशा में निरंतर बातचीत चलती रहती है।