26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में महिलाओं को शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा, ऐसे देते थे घटना को अंजाम

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने राह चलती महिलाओं के साथ लूटापाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना दो सप्ताह पहले ही जेल सेछूटकर बाहर आया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 12 Mar 2023, 2:00 PM IST

दिन में चलाते रिक्शा और रात में करते लूटपाट 

दिन में चलाते रिक्शा और रात में करते लूटपाट 

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने राह चलती महिलाओं के साथ लूटापाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना दो सप्ताह पहले ही जेल सेछूटकर बाहर आया था।

आरोपी के ऊपर ठाकुरगंज व नाका समेत आसपास के कई थानों में गैंगस्टर एक्ट व लूटपाट के 19 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने एक सप्ताह के भीतर ताबड़तोड़ चार घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की तीन चेन और 3200 रुपये नगदी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में पिता-पुत्र ने युवक का फोड़ा सिर, मुकदमा हुआ दर्ज

पुलिस लगातार दे रही दबिश

पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज के दौलतगंज निवासी आरोपी कमलेश तिवारी व रकाबगंज के गोलू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरोह के सरगना कमलेश तिवारी ने बताया कि राह चलती महिलाओं के साथ बाइक से चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।

यह भी पढ़ें: इन्फ्लूएंजा के नए वायरस को लेकर लखनऊ के सभी अस्पताल अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग तैयार

अलग -अलग साथियों के साथ करते थे काम

आरोपी ने अलग- अलगसाथियों के साथ मिलकर के साथ मिलकर बीते सप्ताह पारा, दुबग्गा, गाजीपुर और मदेयगंज इलाके में लूटपाट करने की बात कबूल की है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि आरोपित कमलेश पर 19 और गोलू पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।