
बच्चों ,बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी सीएमओ,सीएमएस और मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल को इन्फ्लूएंजा वायरस के नए स्ट्रैन एच 3 एन 2 की जांच व उपचार की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों में गंभीर रोगियों को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जाये। दवाओं का स्टॉक भी जुटा लें।
अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ा दी जाए
रोगियों की संख्या के हिसाब से बैंड का इंतजाम करें। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर जरूरी किट भी रखें ताकि मरीजों को परेशानियों से बचाया जा सके। पाठक ने कहा कि सिजनल इन्फ्लुएंजा और एच 3 एन 2 से घबराएं नहीं। यह सामान्य संक्रमण ही है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
बच्चों ,बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान
खासकर गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे व पुरानी गंभीर बीमारी से पीडि़त अपना ख्याल रखें। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। मास्क लगायें। हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से समय समय पर साफ करें।
वायरस से सावधान रहे, डरे नहीं
उन्होंने कहा कि एच एन2 की जांच सरकारी और निजी पैथोलॉजी सेंटरों में हो रही है। जिसमें एच3एन2 स्ट्रोक की पुष्टि हो रही है। इस वायरस से सावधान रहें। सर्दी जुकाम बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण नजर आने पर डॉक्टर की तुरंत सलाह लें। मरीज कम से कम बाहर निकलें। मास्क का इस्तेमाल करें।
Published on:
15 Mar 2023, 1:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.