26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कसा शिकंजा, मुखबिर योजना लागू

Health News: गर्भ में पल रहे शिशु के जेंडर जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शिकंजा कसा जाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के सीएमओ को ये निर्देश दिए हैं।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 14 Mar 2023, 8:04 AM IST

baby.jpg

गर्भ में पल रहे शिशु के Gender की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर शिकंजा कसें। Gender की जांच करने वाले सेंटरों का पता बताने वाले लोगों को मुखबिर योजना का लाभ प्रदान किया जाए। ये निर्देश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के सीएमओ को ये निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा क‌ि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मुखबिर योजना के लिए पर्याप्त बजट जारी किया गया है। प्रदेश में इसे प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

यह भी पढ़ें: Ayushman Card Scheme : आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया धीमी पड़ी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल बीमारी का पता लगाने के लिए किया जाना चाहिए। गर्भास्थ शिशु के Gender की पहचान करना अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मुखबिरों को मिलेगा पुरस्कार
जनसमुदाय की ओर से सफल डिकॉय ऑपरेशन करवाने पर मुखबिर को 60 हजार रुपये, मिथ्या ग्राहक को एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। मिथ्या ग्राहक सहायक को 40 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में तीन किस्तों में दावा करने पर अनुमन्य की जाएगी। वहीं, प्रत्येक मण्डल को 25 हजार और जनपद को 50 हजार टीए-डीए प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मियों से अपील की

नियमों की अनदेखी पर सील करें सेंटर
उप मुख्यमंत्री ने कहा क‌ि निरीक्षण के समय यदि नियमों की अनदेखी मिलती है तो ऐसी दशा में संबंधित केन्द्र की समस्त अल्ट्रासाउंड व गर्भधारण पूर्व Gender की पहचान करने वाली सभी मशीनों को सील‌ किया जाए। साथ ही सुबूतों को मूल रूप में जब्त किया जाए।