
UP Education Department Transfer: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया है। पिछले कई दिनों से लंबित चल रही ट्रांसफर लिस्ट अब शासन स्तर से जारी कर दी गई है। समूह-ग के इन अधिकारियों को उनकी मौजूदा तैनाती वाले जिले से दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें मथुरा, बुलंदशहर, बलिया, झांसी, बांदा, रायबरेली, प्रयागराज, मुरादाबाद और कानपुर समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाले जिलों में कार्यभार संभालना होगा।
खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से प्रस्ताव प्रशाशन को भेजा गया था। इसी प्रस्ताव के आधार पर कार्मिक विभाग की वर्ष 2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत तबादले किए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि समूह-ग के खंड शिक्षा अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती वाले जिले से नई तैनाती वाले जिले में स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है।
जारी सूची के मुताबिक गिर्राज सिंह को मथुरा से संभल, विनोद कुमार को बुलंदशहर से आगरा, राकेश सिंह को बलिया से फतेहपुर और शंकर दयाल नामदेव को झांसी से फतेहपुर भेजा गया है। किशन कुमार का बांदा से फतेहपुर तबादला किया गया है। सुधा कुमारी वर्मा को रायबरेली से सुल्तानपुर, वरुण कुमार मिश्र को प्रयागराज से औरैया, मोहित कुमार को मुरादाबाद से रामपुर और पंकज अग्रवाल को मुजफ्फर नगर से आगरा नई तैनाती दी गई है।
कमलेश कुमार को कानपुर नगर से आगरा, अखिलेश वर्मा को प्रयागराज से झांसी, अनुराग कुमार मिश्र को बहराइच से पीलीभीत, नीरज कुमार को कौशांबी से चित्रकूट और सुषमा सेंगर को बाराबंकी से कानपुर देहात भेजा गया है।
शिव कुमार यादव का अमेठी से बस्ती, श्याम बिहारी का सुल्तानपुर से बलरामपुर, तारकेश्वर पांडेय का अयोध्या से सिद्धार्थनगर, मृत्युंजय यादव का शाहजहांपुर से संभल और जनार्दन यादव का संतकबीरनगर से फतेहपुर तबादला किया गया है। वहीं कृष्णदत्त पांडेय को चित्रकूट से प्रयागराज, हेमंत मिश्रा को महराजगंज से गाजीपुर, श्याम प्रकाश यादव को झांसी से आगरा, प्रवीण शुक्ला को फतेहपुर से इटावा, उदय चंद राय को गाजीपुर से महराजगंज और कैलाश सिंह को प्रयागराज से आगरा भेजा गया है।
मुंशीलाल सिंह को संभल से अलीगढ़, रजनीश कुमार श्रीवास्तव को फतेहपुर से झांसी और संतोष कुमार यादव को अमेठी से बस्ती में नई तैनाती मिली है।
प्रशाशन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि फैसले के मुताबिक औपचारिक स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएं और इसकी जानकारी प्रशाशन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाले जिले में कार्यभार संभालना होगा।