लखनऊ

अयोध्या-लखनऊ समेत यूपी की 16 नगर निगमों में 160 पार्षदों का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

यूपी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों में 160 व्यक्तियों को पार्षद के रूप में नामित किया है।
2 min read
Mar 03, 2020
Nagar Nigam
Nagar Nigam

लखनऊ. यूपी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों में 160 व्यक्तियों को पार्षद के रूप में नामित किया है। नगर विकास विभाग ने मंगलवार को गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, फीरोजाबाद, बरेली, आगरा, झांसी, कानपुर नगर, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर में पार्षद नामित किए हैं। इन्हें जल्द ही मेयर कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाएंगे। लखनऊ नगर निगम की बात करें तो यहां अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, पद्मिनी चैधरी, कैलाश गुप्ता, राकेश मिश्रा, संतोष तेवतिया, शिव कुमार यादव, सुभाष शुक्ला, सर्वजीत सिंह, केके जायसवाल व प्रियंक आर्य को पार्षद के रूप में नामित किया गया है।

पार्षदों के नामित होने की जानकारी देते हुए नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि इन पार्षदों के नामित होने से नगर निगमों का प्रजातांत्रिक स्वरूप अपेक्षाकृत और अधिक मजबूत होगा। वहीं जल्द ही नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में भी सदस्य नामित किए जाएंगे। निम्न देखें सभी पार्षदों की सूची-

Updated on:
03 Mar 2020 10:38 pm
Published on:
03 Mar 2020 10:38 pm