लखनऊ

क्रिकेट एसोसिएशन में 25 करोड़ का घोटाला!शिकायतकर्ता को ही कर दिया सस्पेंड

Scam in cricket association:क्रिकेट एसोसिएशन में करीब 25 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बड़ी बात ये है कि क्रिकेट एसोसिएशन में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले पदाधिकारी को ही सस्पेंड कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 4:17 PM IST
A case of scam of Rs 25 crore has come to light in Cricket Association of Uttarakhand.
क्रिकेट एसोसिएशन में 25 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है

Scam in cricket association:बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) में 25 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। ये आरोप सीएयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज भंडारी ने लगाए हैं। उनका आरोप है कि सीएयू में तीन साल के भीतर 25 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। आरोप लगाए लगे हैं कि सीएयू के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सीईओ ने नियमों को ताक पर रख साल 2022 से 2024 तक करीब 25 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया है। सीएयू के पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला का कार्यकाल नियम विरुद्ध तरीके से एक माह बढ़ाया गया। ये मामला पुलिस तक पूर्व में ही पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस अब तक मामले की 70 फीसद जांच पूरी कर चुकी है। जांच पूरी होने के बाद आरोप साबित हुए तो सीएयू के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। इधर, सीओ सदर अनिल जोशी के मुताबिक सीएयू में भ्रष्टाचार के मामले की जांच जारी है।

शिकायतकर्ता पर कार्रवाई से उठे सवाल

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज भंडारी को निलंबित कर दिया गया है। सीएयू की एपैक्स काउंसिल की बैठक के बाद सचिव महिम वर्मा ने प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी दी। भंडारी के खिलाफ यह कार्रवाई तब हुई है जब उनकी शिकायत पर ही 25 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच चल रही है। बुधवार को जारी किए गए प्रेसनोट के अनुसार, एपैक्स काउंसिल में धीरज भंडारी के खिलाफ अनुशासनहीनता, नियमों का उल्लंघन और सीएयू की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर चर्चा हुई। उन्हें जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। उसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। शिकायतकर्ता को पद से हटाने के मामले को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

मान्यता मिलते ही विवाद हुए शुरू

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 13 अगस्त 2019 को ही सीएयू को क्रिकेट संचालन की मान्यता प्रदान की थी। तब क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद जगी थी कि अब उत्तराखंड के क्रिकेटरों का भविष्य सुनहरा होगा। लेकिन मान्यता मिलने के बाद से ही सीएयू का नाता विवादों से घिरा रहा। अब 25 करोड़ के घोटाले की शिकायत सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।

Updated on:
19 Dec 2024, 4:17 PM IST
Published on: