25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Search Operation:75 संदिग्ध बांग्लादेशी-रोहिंग्या पकड़े, मचा हड़कंप, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Search Operation:खुफिया इनपुट पर पुलिस ने 75 संदिग्ध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। बड़ी तादात में संदिग्धों को हिरासत में लेने की जानकारी से खुफिया एजेंसियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। उनके भौतिक सत्यापन के लिए पुलिस अब असम और पश्चिम बंगाल रवाना होने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 19 Dec 2024, 9:26 AM IST

75 suspected Bangladeshis and Rohingyas have been detained in Dehradun

पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया

Search Operation:खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने 75 संदिग्ध बांग्लादेशी-रोहिंग्या को हिरासत में लिया है। ये मामला उत्तराखंड के देहरादून का है। पुलिस को इनपुट मिला था कि बड़ी तादात में बांग्लादेशी-रोहिंग्या फर्जी दस्तावेज बनाकर देहरादून में रह रहे हैं। इस पर पुलिस और जिला प्रशासन ने मंगलवार शाम सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान नौ थाना क्षेत्रों से पश्चिम बंगाल और असम के 75 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। उनसे स्थाई पते के दस्तावेज लेकर थानों से छोड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों के जरिए पुलिस इन लोगों के मूल पतों का सत्यापन कराएगी। 75 संदिग्धों को हिरासत में लेने का मामला सामने आने से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने से खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।

फर्जी दस्तावेज होने का शक

पकड़े गए सभी संदिग्ध असम और पश्चिम बंगाल के तीन-तीन अलग जिलों के निवासी हैं। इनके बांग्लादेशी या रोहिंग्या होने पर शक पर इनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। जिला पुलिस इन दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए पश्चिम बंगाल और असम जाएगी। एसएसपी के मुताबिक संदिग्ध दस्तावेज बनने के शक में जिन 75 लोगों को थानों में लाया गया वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, 24 परगना, जलपाईगुड़ी और असम के बारपेटा, बुगाईगांव, गोलपरा जिलों के स्थाई निवासी हैं। इधर आशंका ये भी जताई जा रही है कि वह लोग पश्चिम बंगाल से फर्जी दस्तावेज बनाकर उत्तराखंड आए होंगे।

ये भी पढ़ें- यूपी के सीएम का सलाहकार होने का दावा कर फर्जी आदेश किया जारी, तीन पर केस

राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर अभियान

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात नौ थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान शुरू हुआ। सत्यापन शहर के चार और देहात के पांच उन क्षेत्रों में चलाया, जहां असम और पश्चिम बंगाल के दस्तावेजों के काफी लोग रहते हैं। इस दौरान पुलिस ने 1004 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। एसएसपी के मुताबिक इस दौरान 75 लोगों के दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत होने पर थाने लाकर पूछताछ की गई।