लखनऊ

Covid-19 : 24 घंटे में 2588 नए मामले, अब शादी में आने वालों का होगा कोरोना टेस्ट

- यूपी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्लीवालों को कराना होगा कोरोना टेस्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 7:00 PM IST
corona_2.jpg
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को प्रेसवार्ता में कोरोना संक्रमण के बारे में अपडेट दिया।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले और लोगों की लापरवाही चिंता का विषय है। बीते 24 घंटों में यूपी में 2588 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। इस दौरान 35 मरीजों की मौत गई। यूपी में कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 7,559 हो गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को प्रेसवार्ता में कोरोना संक्रमण के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि यूपी में अब तक 4,95,415 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश का रिवकवरी रेट 94.04 फीसदी है।

वैवाहिक समारोह में आने वालों का होगा कोरोना टेस्ट
बढ़ते कोरोना संक्रमण और लापरवाही को देखते हुए यूपी सरकार ने और सख्ती बढ़ाने के मूड में है। शनिवार को ही वैवाहिक समारोह में लोगों की संख्या सौ तक सीमित कर दी गई अब इसे और कम करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि शादी समारोह में अलग-अलग स्थितियों पर विचार किया जा रहा है। जहां जैसी स्थिति होगी जरूरी रोकथाम की जाएगी। इसके अलावा वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से किसी भी जगह आने वाले हर शख्स की प्रदेश में कोविड जांच की जाएगी।

Updated on:
22 Nov 2020, 7:00 PM IST
Published on: