लखनऊ

33 उड़ानों को मंजूरी:अयोध्या और कुल्लू के लिए भी सीधी फ्लाइट, जानें पूरा शेड्यूल

Schedule Flights:डीजीसीए ने देहरादून से विंटर सीजन में देश भर के लिए 33 उड़ानों को मंजूरी दे दी है। शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो को 15 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। जल्द ही अब देहरादून से मुरादाबाद के लिए भी सीधी फ्लाइट मिलने लगेगी।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2024, 6:57 AM IST
33 flights have been approved from Dehradun Airport in the winter season
देहरादून से देश भर के लिए 33 उड़ानों को मंजूरी मिली है

Schedule Flights:डीजीसीए ने देश के तमाम शहरों के लिए उत्तराखंड के देहरादून से विंटर सीजन में 33 उड़ानों को मंजूरी दी है। विंटर शेड्यूल में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से 33 उड़ानों को मंजूरी मिलने से देश भर में यात्रा शुलभ हो जाएगी। यह शेड्यूल मार्च के आखिर तक लागू रहेगा। विंटर शेड्यूल में इंडिगो को कुल 15 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसमें जयपुर की तीन, अहमदाबाद एक, दिल्ली चार, मुंबई एक, हैदराबाद दो, पुणे एक, कोलकाता एक, लखनऊ एक और बंगलूरू की एक फ्लाइट शामिल रहेगी। इसके अलावा विस्तारा की तीन फ्लाइट मुंबई, दिल्ली, और बंगलूरू के लिए उड़ान भरेंगी।

एलायंस एयर की आठ फ्लाइट

डीजीसीए के विंटर शेड्यूल में एलायंस एयर की कुल आठ उड़ानें शामिल हैं। इनमें दिल्ली के लिए चार, अयोध्या एक, कुल्लू एक, पंतनगर एक और अमृतसर की एक फ्लाइट शामिल रहेगी। वहीं, फ्लाईबिग की दो उड़ानें मुरादाबाद और पिथौरागढ़ के लिए संचालित की जाएंगी। नई विमानन कंपनी अकाशा एयरलाइंस की भी दों उडाने मुंबई और बंगलूरू जाएंगी। देश भर के लिए 33 उड़ानों को मंजूरी मिलने से यात्रियों में खुशी का माहौल है।

ये है विंटर शेड्यूल

इंडिगो:16 दिसंबर से सप्ताह में सभी दिन जयपुर से 7:25 बजे आएगी। पौने आठ बजे वापस जयपुर रवाना होगी।

इंडिगो:27 अक्तूबर से सभी दिन अहमदाबाद से सुबह 7:55 बजे आएगी। साढे आठ बजे अहमदाबाद वापस रवाना होगी।

एलायंस एयर : 28 अक्तूबर से सोममवार बुधवार, शुक्रवार को अयोध्या से सुबह 8:05 बजे आएग और 8:25 बजे वापस अयोध्या को रवाना होगी।

एलायंस एयर : 29 अक्तूबर से मंगलवार, गुरुवार शुक्रवार को दिल्ली से सुबह 8:15 बजे दून पहुंचकर 8:40 बजे कुल्लू को रवाना होगी।इंडिगो :सप्ताह में सभी दिन 27 अक्तूबर से सुबह 8:55 बजे दिल्ली से आकर वापस 9:35 बजे दिल्ली जाएगी।

इंडिगो : 27 अक्तूबर हर रोज जयपुर से सुबह 9:20 बजे आकर वापस जयपुर 9:40 बजे जाएगी।

इंडिगो : सप्ताह में सभी दिन जयपुर से अगले साल एक फरवरी से सुबह 9:20 बजे आकर वापस जयपुर 9:40 बजे जाएगी।

अकाशा एयरलाइंस : 27 अक्तूबर से सभी दिन बंगलूरू से सुबह साढे़ नौ बजे आकर वापस मुंबई सवा दस बजे जाएगी।

एलायंस एयर : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पंतनगर से सुबह सवा दस बजे आकर वापस 10:40 बजे पंतनगर जाएगी।

एलायंस एयर : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुल्लू से सुबह 11 बजे आकर 11:25 बजे वापस अमृतसर जाएगी।

इंडिगो : हैदराबाद से 29 अक्तूबर से शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे आकर 12 बजे वापस हैदराबाद जाएगी।

इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन सुबह 11.15 बजे हैदराबाद से आकर 12 बजे पुणे वापस जाएगी।

फ्लाइबिग : 27 अक्तूबर से सभी दिन मुरादाबाद से 11:40 बजे आकर नौ बजे वापस मुरादाबाद जाएगी।

फ्लाईबिग : 27 अक्तूबर से सभी दिन शाम 5:25 बजे मुरादाबाद से आकर 12:05 बजे वापस मुरादाबाद जाएगी।

इंडिगो : 27 अक्तूबर से सोम, मंगल, बृहस्पति, शनिवार को कोलकाता से 12:10 बजे आकर वापस 1:05 बजे जाएगी।

Updated on:
24 Oct 2024, 6:57 AM IST
Published on: