लखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती मामला: SC और OBC आरक्षण पर अखिलेश का चौंकाने वाला दावा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने PDA आरक्षण और 69000 सहायक शिक्षक भर्ती (69000 Assistant Teacher Recruitment) मामले पर बड़ा दावा किया है।

2 min read
May 23, 2026
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए (Image: Patrika)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण में घोटाला करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी में 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती (UP Assistant Teacher Recruitment) मामले पर भी बीजेपी पर भड़ास निकाली।

ये भी पढ़ें

‘कॉकरोच’ बनकर सरकारी ऑफिस में घुस गया शख्स, मच गया बवाल, देखें वीडियो

अखिलेश बोले- बीजेपी ने आरक्षण खा लिया

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने पिछड़े वर्गों और दलितों का आरक्षण खा लिया है। यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण के बजाय मात्र 3.80 प्रतिशत ही आरक्षण मिला, जबकि एससी वर्ग को 21 प्रतिशत के स्थान पर केवल 16.2 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछड़ों और दलितों के आरक्षण की लूट की है।

आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही बीजेपी

अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा निजीकरण के जरिए आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है। भाजपा के लोग युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुविधा, सम्मान, आरक्षण और सामाजिक न्याय केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है। समाजवादी पार्टी की स्थापना का उद्देश्य ही विषमता मिटाना है, जबकि भाजपा की नीतियों ने अमीरी-गरीबी की खाई को बढ़ाया है।

बीजेपी गरीब, किसान और युवाओं की दुश्मन

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के हित में नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हित में काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों, किसानों और बेरोजगार युवाओं की दुश्मन है। अखिलेश ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

वोटर लिस्ट में हेरफेर कर सकती है बीजेपी

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताया कि भाजपा मतदाता सूची में हेराफेरी कर सकती है। इसलिए बूथ प्रहरियों को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है और दूसरे के दुख को अपना दुख समझती है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उनकी भाषा और व्यवहार शालीन हो, जिससे भाजपा को आरोप लगाने का कोई मौका न मिले। अखिलेश ने विश्वास जताया कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड में नंदी पालने पर सरकार देगी 12 हजार रुपए, जानिए किसे मिलेगा लाभ?
Also Read
View All