लखनऊ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तर्ज पर यूपी में ‘तिरंगा शाखाएं‘ शुरू करेगी आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party Tiranga Shakhas आम आदमी पार्टी अब यूपी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर शाखाएं लगाएगी। आप ने इन शाखाओं का नाम 'तिरंगा शाखाएं' दिया है। पार्टी छह माह में 10 हजार तिरंगा शाखा बनाएगी। जानें इसमें संघ से अलग क्या है। आप की इस योजना को जानकर रह जाएंगे हैरान।

2 min read
May 01, 2022
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तर्ज पर यूपी में ‘तिरंगा शाखाएं‘ शुरू करेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी अब यूपी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर शाखाएं लगाएगी। आप ने इन शाखाओं का नाम 'तिरंगा शाखाएं' दिया है। पार्टी छह माह में 10 हजार तिरंगा शाखा बनाएगी। एक जुलाई से इस योजना की शुरुआत होगी। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा वार करते हुए कहाकि, वो नफरत की राजनीति करती है, और हम इसके खिलाफ प्रदेश में 'तिरंगा शाखाएं' शुरू करने जा रहे हैं। यूपी प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को कहाकि, भाजपा नफरत की राजनीति को प्रायोजित कर रही है, जिससे देश का संविधान कमजोर हो रहा है। अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो भारत अपनी पहचान खो देगा, इसे हर कीमत पर बचाना होगा।

छह माह में 10 हजार तिरंगा शाखाएं खुलेंगी

तिरंगा शाखा के बारे में बताते हुए संजय सिंह ने कहाकि, छह माह में 10 हजार तिरंगा शाखाएं बनाई जाएंगी। एक जुलाई से 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख की नियुक्ति होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए 30 घरों पर एक मोहल्ला प्रभारी बनाया जाएगा। संगठनात्मक सक्रियता के बाद पार्टी सभी वार्ड सदस्य, चेयरमैन और मेयर का चुनाव लड़ेगी। पार्टी ‘हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान’ के लक्ष्य को आगे लेकर आगे बढ़ेगी।

संघ शाखाओं से ठीक उलट होंगी तिरंगा शाखाएं

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आगे कहाकि, भाजपार अंग्रेजों की तरह 'फूट डालो और राज करो' की नीति काम कर रही है। आप की शाखाएं, संघ की शाखाओं से ठीक उलट होंगी। तिरंगा शाखाओं में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया जाएगा। ताकि वो विभाजनकारी शक्तियों से सतर्क रहें। इसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, भगत सिंह और अशफाकउल्लाह खान जैसी महान हस्तियों पर चर्चा होगी। आम आदमी पार्टी ने सितंबर में तिरंगा यात्रा निकाली थी।

अडानी को फायदा पहुंचाने की तैयारी

संजय सिंह ने कहाकि, पूरा प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है। सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहाकि, कोयला कमी का बहाना बनाकर अडानी को फायदा पहुंचाने की तैयारी है। इसकी जांच कराई जाए। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, 14 हजार एकड़ भूमि अडानी को दी गई।

Published on:
01 May 2022 11:51 am
Also Read
View All