
लखनऊ।आम आदमी पार्टी सूबे में होने वाले निकाय चुनाव में अपनी राजनीतिक किस्मत आज़माना चाह रही है। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गयी है। इसमें एक मेयर पद और 19 पार्षद उम्मीदवारों के नाम जारी किये गए हैं। मेयर पद के लिए महिला आरक्षण के चलते जिला संयोजक रहे गौरव माहेश्वरी की पत्नी प्रियंका माहेश्वरी के नाम पर मोहर लगाई गयी है। बेशक पार्टी की ओर से ये कहा जा रहा हो कि प्रियंका का नाम कार्यकर्ताओं के कहने पर रखा गया है लेकिन फिलहाल प्रियंका मेयर चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
आप की मेयर उमीदवार नहीं बता सकीं क्या होता है 74 वां संशोधन
एमबीए कर चुकी प्रियंका को फिलहाल कम समय में अधिक होमवॉर्क करना होगा। दरअसल चर्चाएं थी मेयर पद के गौरव महेश्वरी चुनाव लड़ सकते थे लेकिन आरक्षण के बाद फैसला बदला गया। अचानक राजनीती में आयीं प्रियंका अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। पत्रिका ने उनसे जब 74 वें संशोधन को लेकर पार्टी की राय जानना चाही तो वे उसपर कुछ बोल न सकी। मौके को समाज उनके पति गौरव ने बात सँभालते हुए कहा कि इस मामले की जानकारी अभी प्रियंका को नहीं है। हम राजनीति में नए हैं और हमे अच्छा होमवर्क करना पड़ेगा। फिलहाल आम आदमी पार्टी अगर सदन में आती है तो वे 74 वे संशोधन को लागू करने की आवाज़ उठाएगी।
जनता बताएगी कहां और कैसे हो विकास
आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि सदन में मौजूद अधिकतर पार्षद कमीशन खोरी करते हैं। यही कारण है कि करोड़ों खर्च होने के बावजूद वार्ड का विकास कम और उनका खुद का विकास अधिक होता है। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आते हैं मोहल्ला समिति बनेंगी जिसमें 11 लोग शामिल होंगे। इसका अध्यक्ष पार्षद होगा। ये समिति ही निर्णय लेगी कि फण्ड से उनके वार्ड में कहां क्या काम होगा।
बंद हुए आयुर्वेदिक दवा खाने खुलेंगे
2007 में शासन की ओर से नगर निगम के चिकित्सकों का पद मृत घोषित कर दिया गया था जिसके चलते निगम की डिस्पेंसरीज आज खंडहर हो चुकी हैं। इसके चलते विभाग द्वारा संचालित डिस्पेन्सरी व्यवस्था खात्में के कगार पर पहुंच गयी। निगम की लगभग 9 ऐसी डिस्पेंसरीज थी जो आज बंदी के कगार पर हैं। प्रियंका माहेश्वरी ने कहा कि यदि हमारी पार्टी सदन में आती हैं तो इन डिस्पेंसरीज को दुरुस्त किया जाएगा। दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक वाले कांसेप्ट की तरह यहाँ भी काम किया जाएगा।
आठवीं पास और वैन ड्राइवर को भी मिला टिकट
पूर्व जिला संयोजक वैभव माहेश्वरी ने बताया कि पार्टी 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं को देगी। साथ ही पार्टी उम्मीदवारों के चयन से पहले सब पहलु पर सोच विचार किया गया है। आम आदमी पार्टी आम जन की पार्टी है और यही कारण है कि AAP आठवीं पास मोहम्मद सनी और वैन ड्राइवर कृपा निधन को भी चुनाव में उतरना का मौका दे रही है। उन्होंने पार्टी के लिए अपना बहुत योगदान दिया जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। हमारे पास हर वर्ग टीचर, डॉक्टर, इंजीनियर के आवेदन आ रहे हैं।
ये है पहले सूची में घोषित उमीदवार
कदम रसूल वार्ड से किश्वर जहा
फैजुल्लागंज तृतीय से जितेंद्र सैनी
मल्लाही तोला प्रथम से नीता शर्मा
फैजुल्लागंज से अभय गुप्ता
भारतेंदु हरिश्चन्द वार्ड से करिश्मा हुसैन
इस्माइलगंज द्वितीय से ओम प्रकाश सिंह यादव
कॉल्विन कॉलेज निशातगंज से पूनम गुप्ता
बेगम हजरत महल बजरंग बली वार्ड से मो इम्तियाज खान
बाबू जगजीवन राम वार्ड से आशुतोष चंद्रा
गोलागंज पीरजलील वार्ड से कमर हुसैन
शारदा नगर से महेश कुमार
हिन्द नगर से सुखविंदर कौर
शारदा नगर प्रथम से विपिन मौर्या
गुरुनानक नगर से सुनीता शर्मा
रामजी लाल नगर से राजेश सक्सेना
भवानीगंज से शशिकांत कुशवाह
कश्मीरी मोहल्ला से मो. सनी
अम्बरगंज से हिना परवीन
राजा राम मोहन राय से कृपा निधन