26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भरण-पोषण केस वापस लो, वरना मार देंगे’: पारिवारिक न्यायालय में गला घोंटने की कोशिश, जानिए पीड़िता ने आपबीती में क्या बताया

UP Crime News: लखनऊ अदालत परिसर के अंदर एक महिला पर उसके पति और दो अन्य लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कचहरी के भीतर ही उसका गला घोंटने का प्रयास किया गया।
2 min read
Google source verification
court news

Court : फाइल फोटो

Lucknow Court: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज स्थित पारिवारिक न्यायालय परिसर में एक महिला के साथ उसके पति और दो अन्य लोगों ने हमला कर गला घोंटने की कोशिश की है। घटना भरण-पोषण केस की सुनवाई के दौरान हुई। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है और घटना का वीडियो क्लिप भी सौंपा है। पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।

भरण-पोषण केस की सुनवाई के दौरान हमला

पीड़िता प्रिया त्रिपाठी पुरांदरपुर थाना क्षेत्र के समर्धिरा चौराहा की रहने वाली हैं। उनका विवाह बृजमंगंज थाना क्षेत्र के कोइलादाद निवासी मनीष कुमार मिश्र से हुआ था। प्रिया ने पहले पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके अलावा उन्होंने महाराजगंज पारिवारिक न्यायालय में भरण-पोषण का केस (केस नंबर 641/2025, प्रिया बनाम मनीष कुमार मिश्र) भी दायर किया हुआ है।

24 सितंबर को इस केस की सुनवाई तय थी। उसी दिन प्रिया के पिता लक्ष्मीकांत की गवाही भी होनी थी। करीब दोपहर 2 बजे अदालत कक्ष से निकलकर प्रिया अपने पिता और बहन प्रियंका के साथ कोर्ट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर हॉल में पहुंचीं। तभी पीछे से उनके पति मनीष कुमार मिश्र, प्रिंस मिश्र और सतीश मिश्र आ गए और उन पर हमला बोल दिया।

गला घोंटने की कोशिश और धमकी

प्रिया के मुताबिक हमलावरों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और गला घोंटने की कोशिश की। जब उनके पिता और बहन ने बचाव करने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया गया। तीनों को जमीन पर धकेलकर गला घोंटने की कोशिश की गई। शोरगुल सुनकर कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें रोका।

पीड़िता का आरोप है कि भागते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर भरण-पोषण का केस जारी रखा तो मार डालेंगे। प्रिया ने कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पति मनीष कुमार मिश्र, प्रिंस मिश्र और सतीश मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने घटना से संबंधित एक वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपा है।

पुलिस कार्रवाई का इंतजार

प्रिया ने शिकायत में विस्तार से घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे अदालत परिसर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर उन पर हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई अभी बाकी है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग