लखनऊ

कोरोना संक्रमण की चपेट में यूपी, संवेदनहीन सीएम बंगाल चुनाव में व्यस्त : संजय सिंह

Aam Admi Party के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2021, 5:04 PM IST
sanjay_singh
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं संजय सिंह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने यूपी में बढ़ते कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार आप नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, कोरोना मरीज इलाज के अभाव में अस्पतालों में अपना दम तोड़ दे रहे हैं। लखनऊ में कोरोना के कारण शमशान में दाह संस्कार के लिये लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनहीनता और निर्दयता देखिये, वह यूपी छोड़कर बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं। संजय सिंह ने अलग-अलग अखबारों में कोरोना से सम्बंधित छपी कुछ खबरों की कटिंग शेयर की है, जिनमें लिखा है अस्पतालों और श्मशान की अव्यवस्था को दर्शाया गया है।

इससे पहले एक और ट्वीट में आप नेता संजय सिंह ने लिखा, पंचायत चुनावों में हार के डर से योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपनी प्रशानिक शक्तियों का दुरूपयोग करके ऐसे-ऐसे तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं, जिनके लागू होने के बाद निष्पक्ष चुनाव हो पाना संभव नहीं है, इसलिए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने आज राज्य चुनाव आयुक्त से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज़ की।

Published on: