4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Panchayat Chunav : AAP ने घोषित किए ‘जिताऊ कैंडिडेट्स’, विधानसभा चुनाव में भी इन्हीं को मिल सकता है टिकट

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि लगातार 8 महीने की मेहनत के बाद प्रत्याशियों का चयन किया गया है, इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वालों को UP Vidhansabha Chunav 2022 में पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 13 Mar 2021, 1:19 PM IST

aap.jpg

आम आदमी पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में 12 मौजूदा जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आम आदमी पार्टी (AAP) के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने जिला पंचायत सदस्य पद (UP Panchayat Chunav 2021) के लिए 400 उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी है। आप की पहली सूची में प्रदेश के करीब सभी जिलों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में जिताऊ कैंडिडेट्स के साथ ही सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। पार्टी जल्द ही 2600 और कैंडिडेट्स की सूची जारी करेगी। संजय सिंह ने कहा कि लगातार 8 महीने की मेहनत के बाद प्रत्याशियों का चयन किया गया है, जिनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैंडिडेट्स को आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अगर ग्राम पंचायतों में अच्छा काम हो तो किसी भी प्रदेश की सूरत बदल सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल मॉडल पर यूपी पंचायत चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में 12 मौजूदा जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही 54 ऐसे कैंडिडेट्स को भी टिकट दिया गया है, जो बीते चुनाव में दूसरे या तीसरे नंबर पर रहे थे। इसके अलावा इस सूची में 17 ग्राम प्रधान, 12 व्यापारी 10 अधिवक्ता, 10 पूर्व ग्राम प्रधान, 8 किसान नेता, 5 महिलाओं, एक मौजूदा ब्लॉक प्रमुख, एक क्रिकेटर सहित विधानसभा का चुनाव लड़ चुके चार नेताओं को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें : आप नेता संजय सिंह ने योगी के बजट को बताया 'लफ्फाजी बजट'

इन मुद्दों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी 'आप'
यूपी प्रभारी संजय ने कहा कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल मॉडल पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। पार्टी मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा के साथ ही किसानों, नौजवानों और सड़क के मुद्दों के साथ चुनाव में उतरेगी। कहा कि पार्टी जिला पंचायत के 3000 क्षेत्रों में 3000 प्रचार वाहनों के जरिये प्रदेश के हर एक गांव और घर तक केजरीवाल मॉडल का प्रचार-प्रसार करेंगे और फिर घर-घर जाकर वोट मांगेंगे।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव केजरीवाल मॉडल पर लड़ेंगे : संजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश