4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप नेता संजय सिंह ने योगी के बजट को बताया ‘लफ्फाजी बजट’

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी बजट 2021-22 को 'लफ्फाजी बजट' करार दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 22 Feb 2021, 4:57 PM IST

sanjay_singh.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी बजट 2021-22 को 'लफ्फाजी बजट' करार दिया। आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि आदित्यनाथ जी का बजट 'लफ्फाजी बजट' है। इस बजट में किसान न नौजवान न बच्चे न महिलायें किसी के लिये योजना नहीं है। आप नेता ने कहा कि किसान को धान, गेहूं गन्ने का दाम नहीं मिल रहा है। गन्ने का 10 हजार करोड़ बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। तो आखिर किसान की आय दोगुना कैसे होगी? नया उद्योग नहीं तो नौजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा?

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को लोकल्याणकारी, समावेशी और विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि बजट शानदार है और हर तबके का ध्यान रखा गया है। इसमें यूपी के नवनिर्माण की कल्पना भी निहित है। साथ ही बजट का उद्देश्य हर घर को नल, बिजली, हर गांव को सड़क व डिजिटल बनाने व हर खेत को पानी व हर हाथ को काम देना है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को 100 करोड़ रुपए, जानें- बजट में किसे क्या मिला