लखनऊ

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह व पुरुष प्रधान की बातचीत का ऑडियो वायरल, जानें क्या है मामला

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अदिति सिंह व प्रधान विनय यादव की बातचीत सुनाई दे रही है। जिसमें प्रधान की ओर से यह कहा जा रहा है कि आप ने मुझे एहसान फरामोश क्यों कहा, इसके जवाब में महिला की आवाज सुनाई देते है जो कहती है कि मेरे पिता ने तुम्हारे ऊपर बहुत एहसान किए हैं बदले में तुम सपा नेता आरपी यादों की मीटिंग करवा रह हो। इस आवाज को अदिति सिंह की आवाज बतायी जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2021, 8:40 AM IST
aditi.jpg

लखनऊ. कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सदर विधायक आदित्य सिंह के नाम से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में एक पुरुष व महिला की आवाज सुनाई दे रही है। ऑडियो में यह दावा किए गए हैं कि ये आवाज सदर विधायक अदिति सिंह व बेला भेला के प्रधान विनय यादव की है।

ये हुई बातचीत

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अदिति सिंह व प्रधान विनय यादव की बातचीत सुनाई दे रही है। जिसमें प्रधान की ओर से यह कहा जा रहा है कि आप ने मुझे एहसान फरामोश क्यों कहा, इसके जवाब में महिला की आवाज सुनाई देते है जो कहती है कि मेरे पिता ने तुम्हारे ऊपर बहुत एहसान किए हैं बदले में तुम सपा नेता आरपी यादों की मीटिंग करवा रह हो। इस आवाज को अदिति सिंह की आवाज बतायी जा रहा है। बताया जा रहा है कि अदिति सिंह आरपी यादव की मीटिंग करवाने को लेकर प्रधान से नाराज थी। ऑडियो में सुना जा सकता है कि अपनी सफाई देते हुए प्रधान ने कहा कि वह विचारधारा से समाजवादी हैं इसलिए वो अदिति सिंह के कहने पर भाजपा को वोट नहीं दे सकते।

पैसे को लेकर भी बातचीत

वायरल ऑडियो में प्रधान अदिति सिंह से कहता हैं कि आपने मेरा पैसा मार लिया है। इसके जवाब में अदिति सिंह की ओर से कहा जाता है कि मेरे पिता ने तुमको बहुत धन कमवाया है जवाब में प्रधान विनय कहते हैं पिता ने कमवाया और बेटी ने ले लिया बात बराबर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है ऑडियो की पुष्टि के लिए अदिति सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। वहीं, प्रधान विनय सिंह ने वायरल ऑडियो को लेकर यह स्वीकारा है कि ये ऑडियो उनका और अदिति सिंह की बातचीत का है।

Published on: