लखनऊ

Agniveer Recruitment 2024:अग्निवीर भर्ती 28 नवंबर से होगी शुरू, ऐसे मिलेगा प्रवेश

Agniveer Recruitment2024 :अग्निवीर भर्ती की तिथि तय हो गई है। अग्निवीर भर्ती 28 नवंबर से शुरू हो जाएगी। भर्ती की तैयारियों को लेकर डीएम ने बैठक कर अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भर्ती कार्यक्रम जारी होने से युवाओं में खुशी का माहौल है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2024, 7:38 AM IST
Army has started preparations for Agniveer Recruitment 2024
अग्निवीर भर्ती 28 नवंबर से शुरू हो रही है

Agniveer Recruitment2024 :अग्निवीर भर्ती की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के बनबसा में 28 नवंबर से अग्निवीर भर्ती शुरू होने वाली है। भर्ती की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम नवनीत पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया कि भर्ती में ऑनलाइन और एंट्रेस 2024 में उत्तीर्ण 3404 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल राहुल मेलगे के मुताबिक बनबसा सेना परिसर में 28 से 30 नवंबर तक धार्मिक शिक्षक और एक से छह दिसंबर तक अग्निवीर श्रेणी के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और अभिलेख का सत्यापन होगा। डीएम नवनीत पांडेय ने जालसाजी और दलाली रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए। अभ्यार्थियों के रहने और खाने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

ऑनलाइन प्रवेश पत्र वालों की ही एंट्री

अग्निवीर भर्ती के लिए डीएसओ को सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर ट्रेक बनाने को कहा। सीईओ को अभिलेख की जांच के लिए दो शिफ्टों में कर्मियों की तैनाती करने, सीएमओ को दो एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था के लिए टनकपुर के ईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ऑनलाइन प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही छावनी परिसर में एंट्री करने दी जाएगी।

मनमानी पर कसेगी नकेल

अग्निवीर भर्ती के दौरान वाहन, होटल या अन्य किसी भी तरह के अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई होगी। डीएम नवनीत पांडेय ने इसके लिए एआरटीओ को निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बिजली, आवास, पार्किंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। 15 किलोवाट के जनरेटर की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। टनकपुर के एसडीएम को भर्ती परिसर के बाहर खाने के स्टॉल लगाने के भी निर्देश दिए।

Updated on:
14 Nov 2024, 7:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपनों की दुनिया में जी रही है कांग्रेस: विपक्ष के ‘तख्तापलट’ वाले अरमानों पर शिवराज सिंह का करारा तंज

‘पहले भगवान श्रीकृष्ण, अब भगवान राम’, धीरेंद्र शास्त्री के नए वायरल वीडियो पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सभी कार्यक्रम रद्द हो

‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है